आज के समय में इंसान और स्मार्टफोन का रिश्ता ऐसा हो गया है कि सुबह से लेकर शाम तक हमारी नजर इसी स्क्रीन पर पड़ती है और हम दिनभर में अनगिनत बार अपने फोन का लॉक खोलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी फोन की स्क्रीन पर लगी तस्वीर सिर्फ दिखने में अच्छी या बुरी नहीं होती, बल्कि यह सीधे आपके अवचेतन मन और भाग्य पर असर डालती है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के जानकारों के अनुसार मोबाइल हमारे जीवन का एक बेहद निजी और ऊर्जावान हिस्सा है और इस पर गलत तस्वीर लगाने से घर-परिवार में तनाव, आर्थिक तंगी और मानसिक अशांति घेर सकती है। जानकारों का कहना है कि मोबाइल वॉलपेपर पर डूबता सूरज या डूबता जहाज, कांटेदार और सूखे पौधे यानी कैक्टस, उदास चेहरे या आंसू और दर्द भरी तस्वीरें, तथा हिंसक, डरावने या आक्रामक जानवरों की तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि फेंगशुई के अनुसार डूबता सूरज और डूबता जहाज असफलता, ऊर्जा में गिरावट और आर्थिक नुकसान का प्रतीक हैं, जिन्हें बार-बार देखने से मन में निराशा घर करने लगती है। इसी तरह वास्तु के मुताबिक कांटेदार पौधों की तस्वीरें जीवन में संघर्ष, बाधाओं और ठहराव को बुलावा देती हैं, जिससे लगता है कि तरक्की किसी जगह अटक गई हो, जबकि रोते हुए बच्चे, उदास लोग या किसी गमगीन सीन का वॉलपेपर मूड को सीधे तौर पर डिप्रेस्ड करके भीतर नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इसके अलावा फोन पर कभी भी भूतिया, डरावनी या गुस्से में दहाड़ते हुए आक्रामक जानवरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए क्योंकि यह आपके आसपास एक आक्रामक और डरावनी आभा तैयार करते हैं, जिससे मन में अज्ञात भय और गुस्सा बढ़ने लगता है। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मकता, तरक्की और गुड लक आकर्षित करना चाहते हैं तो अपनी फोन स्क्रीन पर उगता हुआ सूरज, जो नई शुरुआत, उम्मीद, जोश और सफलता का प्रतीक है, या खिले हुए फूल और हरियाली वाले प्राकृतिक दृश्य सेट करें, जो मन को सुकून देते हैं। फेंगशुई के लकी सिंबल्स में गोल्डन कोई फिश यानी मछलियों का जोड़ा या लाफिंग बुद्धा की तस्वीर धन और सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए बेहतरीन मानी जाती है, और इसके साथ ही कोई प्रेरणादायक विचार या लक्ष्य से जुड़ा शब्द भी लगाया जा सकता है जो हर बार फोन उठाते ही मोटिवेट करे।
फोन के वॉलपेपर पर भूलकर भी न लगाएं ये 4 तस्वीरें, वास्तु और फेंगशुई के अनुसार बढ़ती है आर्थिक तंगी और मानसिक अशांति
आज के समय में इंसान और स्मार्टफोन का रिश्ता ऐसा हो गया है कि सुबह से लेकर शाम तक हमारी नजर इसी स्क्रीन पर पड़ती है और हम दिनभर में अनगिनत बार अपने फोन का लॉक खोलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी
NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

