|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

फरीदाबाद की फैक्ट्री से 271 करोड़ के पेंटहाउस तक, जानिए कौन हैं मानव सरदाना और उनके बिजनेस की कहानी

गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट 'द डहलियाज' में 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदकर उद्यमी मानव सरदाना इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। भारत के आवासी

NRI Post Hindi Desk · 105 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फरीदाबाद की फैक्ट्री से 271 करोड़ के पेंटहाउस तक, जानिए कौन हैं मानव सरदाना और उनके बिजनेस की कहानी
📷 NRI Post Hindi Desk

गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट 'द डहलियाज' में 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदकर उद्यमी मानव सरदाना इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। भारत के आवासीय रियल एस्टेट इतिहास में किसी एक अपार्टमेंट के लिए यह अब तक का सबसे महंगा सौदा माना जा रहा है। मानव सरदाना फरीदाबाद स्थित प्रमुख ऑटो-कंपोनेंट निर्माता कंपनी 'इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज' से जुड़े एक बड़े उद्यमी हैं। उनके पिता एस.बी. सरदाना और जगजीत सिंह ने साल 1969 में एक छोटी सी फैक्ट्री के रूप में इस पारिवारिक बिजनेस की शुरुआत की थी। पांच दशकों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद आज यह कंपनी देश के ऑटो-कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक सम्मानित नाम बन चुकी है। कंपनी मुख्य रूप से वाहनों के लिए 'फ्लूइड ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स' बनाती है, जिसमें हाई-प्रेशर पाइप, मेटल ट्यूब्स और रबर होज़ असेंबली जैसे अहम कलपुर्जे शामिल हैं। अपनी गुणवत्ता पर पूरा नियंत्रण रखने के लिए कंपनी के पास इलेक्ट्रोप्लेटिंग, ब्रेज़िंग और रबर मिक्सिंग जैसी आधुनिक इन-हाउस सुविधाएं हैं। विस्तार करते हुए कंपनी के पास आज भारत में 20 से अधिक और विदेशों में तीन बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जो इसकी वैश्विक पहुंच को दर्शाते हैं। बाद में वैश्विक प्राइवेट इक्विटी फर्म 'वारबर्ग पिंकस' ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया, हालांकि मानव सरदाना आज भी इस व्यापक ग्रुप से जुड़े हुए हैं। मानव सरदाना का यह नया आशियाना करीब 17,200 स्क्वायर फीट के सुपर एरिया और 10,500 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया में फैला है, जिसकी कीमत सुपर एरिया पर लगभग 1.58 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट और कारपेट एरिया पर करीब 2.6 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट बैठती है। यह सौदा गुरुग्राम को देश के सबसे महंगे आवासीय रियल एस्टेट बाजारों की कतार में ला खड़ा करता है। 'द डहलियाज' डीएलएफ का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसकी कुल वैल्यू 40,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जिसमें 8 टॉवर, 29 मंजिलें और कुल 420 सुपर-आलीशान घर शामिल हैं। इस परिसर में 15 डुप्लेक्स पेंटहाउस और 3.5 लाख स्क्वायर फीट का विशाल क्लबहाउस भी है। इससे पहले इसी प्रोजेक्ट में एक उद्योगपति ने 380 करोड़ रुपये में चार फ्लैट और मशहूर निवेशक मधुसूदन केला ने 120.7 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा था। यह सौदा डीएलएफ के पिछले लग्जरी प्रोजेक्ट 'द कैमेलियाज' को भी पीछे छोड़ देता है, जहां अब तक के सबसे बड़े सौदे में उद्यमी ऋषि पार्टी ने 190 करोड़ रुपये में पेंटहाउस लिया था।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!