|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

फॉर्म 6 में विवाद: चुनाव आयुक्तों ने जताई असहमति, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 में किए गए बदलावों ने देश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग के भीतर से ही उठे

NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फॉर्म 6 में विवाद: चुनाव आयुक्तों ने जताई असहमति, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
📷 NRI Post Hindi Desk

नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 में किए गए बदलावों ने देश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग के भीतर से ही उठे असहमति के सुरों के बाद अब यह मामला कानूनी और राजनीतिक मोर्चे पर गरमा गया है। आयोग के दो निर्वाचन आयुक्तों- डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा जताई गई आपत्तियों और दर्ज कराए गए डिसेंट नोट के बाद विपक्ष सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर हमलावर हो गया है। दरअसल मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म 6 में बदलाव पर आपत्तियां जताई जा रही हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म 6 में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर से जुड़ा एक नया घोषणा खंड जोड़ दिया गया है। इस नए बदलाव के तहत खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए आवेदकों से उनके माता-पिता या दादा-दादी के मतदाता सूची में नाम से जुड़े तीन सवाल रखे गए हैं और उनमें से कोई एक विकल्प चुनने को कहा गया है। इन सवालों में पूछा गया है कि क्या 2000 के दशक की शुरुआत में हुए एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में आवेदक का खुद का नाम था, क्या उस पुरानी लिस्ट में उनके माता-पिता या दादा-दादी या नाना-नानी का नाम शामिल था, और क्या उस लिस्ट में न तो उनका नाम था और न ही उनके परिजनों का। हालांकि इस सवाल को गैर-अनिवार्य दिखाया गया था, लेकिन तकनीकी रूप से इसका उत्तर दिए बिना फॉर्म सबमिट ही नहीं हो पा रहा था। इन बदलावों पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने कई कानूनी आपत्तियां दर्ज करते हुए अपनी असहमति जताई, जिसका समर्थन पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत और पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा ने भी किया। इन कानूनी और व्यावहारिक ऐतराज में इसे कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन बताया गया और इसे गैर-कानूनी बदलाव भी कहा गया। इन आयुक्तों का तर्क था कि फॉर्म 6 एक वैधानिक फॉर्म है, जो मतदाता पंजीकरण नियम 1960 के तहत तय किया गया है, और इस नियम या फॉर्म में कोई भी बदलाव करने के लिए कानून मंत्रालय की अधिसूचना और औपचारिक संशोधन की आवश्यकता होती है। आयोग अपने स्तर पर केवल एक आदेश या दिशा-निर्देश जारी करके इसे बदल नहीं सकता। अपने डिसेंट नोट में निर्वाचन आयुक्त संधू ने आगाह किया था कि इस तरह की अधूरी और अनधिकृत घोषणाएं जोड़ने से युवाओं और पहली बार वोट देने वाले नागरिकों को परेशानी होगी और वे मताधिकार से वंचित भी हो सकते हैं। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत ने भी कहा कि एसआईआर की इस प्रक्रिया ने मतदाताओं के मन में एक तरह का डर पैदा कर दिया है, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव उन नए मतदाताओं को कई तरह से प्रभावित करता है, यानी जिनके परिवारों के नाम साल 2000 के पुनरीक्षण के दौरान किसी वजह से मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गए या हटा दिए गए थे, उनके सामने तो पीढ़ीगत समस्या खड़ी हो जाएगी। फॉर्म 6 के अलावा आयुक्तों ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि देश के डिजिटल चुनावी डेटाबेस का नियंत्रण दिल्ली मुख्यालय में केंद्रित किया जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर के अधिकारियों को पूरा एक्सेस और काम करने की आजादी नहीं मिल पा रही है। इस पूरे मामले में दोनों आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में रिकॉर्ड पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं। हालांकि निर्वाचन आयोग ने आंतरिक मतभेदों की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि आयोग एक बहु-सदस्यीय संस्था है और यहां वैचारिक असहमति, आंतरिक टिप्पणियां और सुझाव आना एक सामान्य प्रक्रिया है, साथ ही चुनावी पुनरीक्षण से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। विपक्ष ने इस फॉर्म 6 में किए गए बदलाव को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इस खुलासे के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक सेकंड भी अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का दफ्तर खोल रखा है और सरकार डबल-बुलडोजर चला रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कामकाज के तानाशाही तरीके की निंदा कर

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!