|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

फराह खान ने सौरभ जोशी के घर चखा पहाड़ी खाना, आलू के गुटके और भांग की चटनी की रेसिपी हुई वायरल

फराह खान अक्सर किसी न किसी सेलिब्रेटी के घर का टूर कराती हैं, जहां लोग उनके स्वागत में कई सारी डिशेज भी बनाते हैं। ऐसे ही एक एपिसोड में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर पहुंची,

NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

फराह खान अक्सर किसी न किसी सेलिब्रेटी के घर का टूर कराती हैं, जहां लोग उनके स्वागत में कई सारी डिशेज भी बनाते हैं। ऐसे ही एक एपिसोड में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर पहुंची, जहां उनके परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया और फराह ने यूट्यूबर के घर की झलक भी दिखाई। इस दौरान फराह खान के लिए सौरभ की मम्मी ने पहाड़ी खाना बनाया, जिसमें उन्होंने आलू के गुटके, खीरे का रायता और भांग की चटनी खासतौर पर तैयार की। उत्तराखंड के पहाड़ ही नहीं बल्कि वहां का जायकेदार खाना भी लोगों को बहुत पसंद आता है और पहाड़ी डिशेज की सबसे खास बात यह है कि यह सिंपल होती हैं तथा इन्हें बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। आलू के गुटके बनाने के लिए लोहे की कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा, मेथी दाना, नमक, धनिया पाउडर, थोड़ी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर मसाला पका लें। इसके बाद उबले आलू मसाले में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें और बारीक कटी हरी मिर्च ऊपर से डाल दें। इसमें अब कस्तूरी मेथी और हरा धनिया पत्ता बारीक काटकर डाल दें। भांग की चटनी की रेसिपी की बात करें तो भांग के बीज को मिक्सर जार में डाल दें और इसमें लहसुन की कलियां, धनिया पत्ती, नमक, जीरा और पानी डालकर पेस्ट बना लें। आखिर में ऊपर से नींबू का रस डालकर इसको मिला दें, भांग की चटनी खाने में क्रंची लगती है और आलू के गुटके के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। खीरे का रायता बनाने के लिए सौरभ की मम्मी ने फराह के लिए खास पहाड़ी स्टाइल खीरे का रायता भी बनाया। अगर आपको भी रायता अच्छा लगता है तो आप दही में खीरे को कद्दूकस करके डाल दें और इसमें रायता मसाला तथा भूना जीरा मसाला डालकर मिला दें, आखिर में इसमें बारीक कटा धनिया पत्ती डालकर मिला दें। इसके अलावा उन्होंने फराह खान के लिए पहाड़ी थाली में गहत और भट्ट की दाल, चावल और रोटी भी बनाए थे। पहाड़ी स्वाद चखने के बाद फराह खान ने बहुत तारीफ भी की, जिससे यह एपिसोड चर्चा में आ गया और पहाड़ी व्यंजनों की लोकप्रियता एक बार फिर सामने आई।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!