|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

फ्लाईदुबई विमान में चाकूबाजी: भारतीय पायलट की बहादुरी से बची 174 लोगों की जान, इजराइली राजदूत बोले- मंशा साफ नहीं

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में उस समय हड़कंप मच गया जब कॉकपिट के अंदर ही पायलट पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में इजराइल

NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फ्लाईदुबई विमान में चाकूबाजी: भारतीय पायलट की बहादुरी से बची 174 लोगों की जान, इजराइली राजदूत बोले- मंशा साफ नहीं
📷 NRI Post Hindi Desk

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में उस समय हड़कंप मच गया जब कॉकपिट के अंदर ही पायलट पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में इजराइल के राजदूत ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। राजदूत ने बताया कि इस मामले में हमलावर संदिग्ध ओमानी नागरिक है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल इस घटना के पीछे की मंशा यानी मोटिव साफ नहीं है और अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इजराइली खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं और इस संबंध में दूसरी एजेंसियों के संपर्क में हैं। इजराइली राजदूत ने बातचीत में कहा कि फ्लाईदुबई घटना के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से भी बातचीत की थी। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई नतीजा सामने नहीं आया है। जांच एजेंसियां हमले से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। संदिग्ध की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच के साथ यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर कॉकपिट में हमला किस हालात में हुआ है। आपको बता दें कि विमान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ड्यूटी पर थे। बताया गया कि उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद हालात बेहद गंभीर हो गए। हमले के दौरान विमान अचानक हजारों फीट नीचे जाने लगा। इस घटना ने विमान में सवार यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति पैदा कर दी थी। हमले में कैप्टन स्मित मछार गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया और वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने का मौका मिला। इस दौरान विमान को संभालने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की गई। घटना के बावजूद विमान में सवार सभी 174 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फ्लाईदुबई फ्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मछार की अदम्य साहस और बहादुरी की तारीफ की है। पूरी दुनिया में भारतीय पायलट स्मित मछार की प्रशंसा हो रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि संकट के समय सूझबूझ और हिम्मत से बड़े से बड़े हादसे को टाला जा सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!