|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

फिल्मी स्टाइल में लूटे थे 35 लाख, अब बोल रहे- माफ कर दो साहब

जयपुर में 35 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तीनों आरोपी पुलिस के घेरे में नंगे पांव चलते दिखाई दे रहे हैं. आसपास लोगों

NRI Post Desk · 132 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फिल्मी स्टाइल में लूटे थे 35 लाख, अब बोल रहे- माफ कर दो साहब
📷 NRI Post Desk

जयपुर में 35 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तीनों आरोपी पुलिस के घेरे में नंगे पांव चलते दिखाई दे रहे हैं. आसपास लोगों की भी भीड़ है. कहीं 'जयपुर पुलिस जिंदाबाद' के नारे सुनाई देते हैं तो कहीं आरोपी सिर झुकाए नजर आते हैं. ये पूरा मामला 3 जुलाई को हुई एक हाई-प्रोफाइल लूट से जुड़ा है, जिसमें एक ज्वेलर पर हमला कर लाखों रुपये के गहने और नकदी लूटे जाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई की रात खोराबिसल इलाके के नांगल लाडी में ज्वेलर शंकरलाल शर्मा बाइक से जा रहे थे. तभी नकाब पहने कुछ लोगों ने कार उनकी बाइक के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों से हमला किया गया. हमले में ज्वेलर के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए, जबकि सिर और नाक पर भी गंभीर चोटें आईं. इसके बाद बदमाश करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.50 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए.वारदात के बाद जयपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार बाज्या, विशाल मीणा और अशोक उर्फ गोलू मीणा को गिरफ्तार किया. एक अन्य आरोपी जितेंद्र अब भी फरार है.डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले कई दिनों तक ज्वेलर की रेकी की थी. पुलिस का कहना है कि वारदात के लिए 5 हजार रुपये में किराए की कार ली गई. पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर काला कपड़ा बांध दिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि लूट के बाद गहनों को पिघलाकर चांदी की सिल्ली बनाने की कोशिश की गई, ताकि पहचान मिटाई जा सके.'क्राइम छोड़ दिया था... फिर लौट आया'पुलिस का दावा है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कमलेश कुमार बाज्या है, जिसके खिलाफ पहले से करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ में उसने बताया कि कुछ साल पहले उसने अपराध छोड़ दिया था. लेकिन आर्थिक तंगी और प्रेग्नेंट पत्नी के खर्चों के चलते उसने दोबारा अपराध का रास्ता चुन लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल के आसपास लेकर पहुंची. यहीं उनकी शिनाख्त कराई गई. इस दौरान आरोपी नंगे पांव थे और पुलिस सुरक्षा के बीच पैदल चलाए गए.इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. वायरल वीडियो में लोग 'जयपुर पुलिस जिंदाबाद' के नारे लगाते दिखाई देते हैं. कुछ वीडियो में आरोपी सिर झुकाए नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वे माफी मांग रहे थे. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस फरार आरोपी जितेंद्र की तलाश कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लूटे गए सभी गहने कहां गए और क्या इस गिरोह का संबंध दूसरी वारदातों से भी है.

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!