|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

फ्लिपकार्ट जल्द शुरू करेगा खाना डिलीवरी सर्विस, जानिए कब और कहां से होगी शुरुआत

अब तक आप फ्लिपकार्ट से मोबाइल, कपड़े और घर का सामान खरीदते रहे होंगे, लेकिन जल्द ही इसी ऐप से खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपनी फूड डिलीवरी सर्विस लाने की तैयारी में जुटी है, जिस

NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फ्लिपकार्ट जल्द शुरू करेगा खाना डिलीवरी सर्विस, जानिए कब और कहां से होगी शुरुआत
📷 NRI Post Hindi Desk

अब तक आप फ्लिपकार्ट से मोबाइल, कपड़े और घर का सामान खरीदते रहे होंगे, लेकिन जल्द ही इसी ऐप से खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपनी फूड डिलीवरी सर्विस लाने की तैयारी में जुटी है, जिसके जरिए कंपनी सीधे जोमैटो और स्विगी को टक्कर देगी। खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट ने अपनी इस सर्विस की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी नई सर्विस को 'ईट-इन बाय मिनट्स' नाम से पेश कर सकती है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग बेंगलुरु में की जा रही है। हालांकि, आम लोगों के लिए यह सर्विस कब से शुरू होगी, इसे लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसे अक्टूबर के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने शुरुआत में अपनी इस सर्विस की टेस्टिंग कुछ कर्मचारियों के साथ शुरू की थी, और अब रिपोर्ट के मुताबिक करीब आठ हजार कर्मचारी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस टेस्टिंग के जरिए कंपनी यह समझने की कोशिश कर रही है कि सर्विस कैसे काम करती है और ग्राहकों को किस तरह का अनुभव मिलता है। इस सर्विस के लिए फ्लिपकार्ट ऐप में एक अलग टैब दिया जा रहा है, यानी उपयोगकर्ताओं को एक ही ऐप में खरीदारी, क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी जैसे विकल्प मिल सकते हैं, जिससे लोगों को खाना ऑर्डर करने के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट अपनी इस सर्विस पर कई रेस्टोरेंट के साथ काम कर रही है, जिसमें सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स पर मौजूद रेस्टोरेंट के साथ सीधे कंपनी से जुड़े रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। खाने की डिलीवरी के लिए कंपनी अपनी लॉजिस्टिक्स इकाई एकार्ट के जरिए एक अलग डिलीवरी नेटवर्क तैयार कर रही है, जिससे फूड डिलीवरी के ऑर्डर को संभालने में मदद मिल सकती है। फूड डिलीवरी के बाजार में अभी जोमैटो और स्विगी की मजबूत पकड़ है, ऐसे में फ्लिपकार्ट की एंट्री से मुकाबला और बढ़ सकता है, क्योंकि कंपनी की बड़ी ग्राहक संख्या और पहले से मौजूद डिलीवरी नेटवर्क उसे फायदा पहुंचा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट इस साल के आखिर तक पांच से छह शहरों में अपनी सर्विस शुरू करने की योजना बना सकती है, हालांकि कंपनी की ओर से लॉन्च की तारीख और शहरों की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है। अब देखना होगा कि फ्लिपकार्ट की यह नई सर्विस ग्राहकों को कितना पसंद आती है और क्या इससे उन्हें खाना ऑर्डर करने के लिए एक नया विकल्प मिलता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!