|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बंगाल: अपने ही मंत्री पर भड़के भाजपा विधायक, बोले- ये शर्मनाक

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के भीतर एक पुराने हत्याकांड को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बर्रक्पुर से भाजपा विधायक कौस्तुव बागची ने अपनी ही पार्टी के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह को घेरते हुए

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बंगाल: अपने ही मंत्री पर भड़के भाजपा विधायक, बोले- ये शर्मनाक
📷 NRI Post Hindi Desk

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के भीतर एक पुराने हत्याकांड को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बर्रक्पुर से भाजपा विधायक कौस्तुव बागची ने अपनी ही पार्टी के श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह को घेरते हुए उन पर तीखा हमला बोला है। यह मामला भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या से जुड़ा है, जिनकी चार अक्टूबर 2020 को टीटागढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सीआईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और मामला अब तक सियासी गर्माहट बनाए हुए है। कौस्तुव बागची ने कुछ तस्वीरों और वीडियो का हवाला देते हुए सवाल किया कि जिन लोगों का नाम इस हत्या के मामले में आया था, उनके साथ पार्टी के नेता मंच पर कैसे नजर आ सकते हैं। उन्होंने पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता उत्तम दास और प्रशांत चौधरी का नाम लेते हुए कहा कि मनीष शुक्ला के पिता ने इन दोनों को हत्या के मामले में आरोपी बताया था। बागची का कहना है कि ऐसे लोगों के साथ पार्टी नेताओं की तस्वीरें सामने आने से उन्हें अपने क्षेत्र में लोगों के कठिन सवालों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अर्जुन सिंह वरिष्ठ नेता हैं और उनसे कोई निजी नाराजगी नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों के साथ मंच साझा करना उचित नहीं है। विधायक बागची ने यह भी कहा कि वह मामले में आगे कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं और इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव, सीआईडी के महानिदेशक और बैरकपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखेंगे। उन्होंने उत्तम दास और प्रशांत चौधरी को भाजपा में शामिल किए जाने का भी विरोध किया और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वह भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने खुद को आग लगा लेंगे, जबकि इससे पहले भी उन्होंने सिर मुंडवाकर इस मुद्दे पर विरोध जताने की बात कही थी। दूसरी ओर, अर्जुन सिंह ने बागची के आरोपों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि उन्हें पता है कि राजनीति कैसे करनी है। उत्तम दास ने कहा कि मंत्री के साथ उनकी मौजूदगी निजी संबंधों की वजह से थी और उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह काफी समय पहले तृणमूल कांग्रेस से अलग हो चुके हैं तथा उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा नहीं जताई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सार्वजनिक तौर पर तृणमूल नेताओं को शामिल नहीं करने की बात करती है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करती।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!