|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

बांकीपुर से RJD ने महिला प्रत्याशी पर खेला दांव, त्रिकोणीय होगा मुकाबला

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर उन पर भरोसा जताया है. पिछले हुए विधानसभ

NRI Post Desk · 141 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बांकीपुर से RJD ने महिला प्रत्याशी पर खेला दांव, त्रिकोणीय होगा मुकाबला
📷 NRI Post Desk

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर उन पर भरोसा जताया है. पिछले हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें टिकट दिया गया था. उन्होंने 46,363 वोट हासिल किए थे और दूसरे स्थान पर रही थीं.  और पढ़ेंRJD को उम्मीद है कि पिछली बार के प्रदर्शन का फायदा मिलेगा और रेखा गुप्ता पहले से ज्यादा मजबूत चुनौती पेश करेंगी. वो वैश्य समाज की तेली जाति से आती हैं. बांकीपुर विधानसभा सीट को परंपरागत रूप से कायस्थ बहुल माना जाता है, लेकिन यहां वैश्य मतदाताओं की भी अच्छी-खासी संख्या है. ऐसे में RJD ने उन पर दांव लगाया है.इस बार बांकीपुर का चुनाव बेहद दिलचस्प होने की संभावना है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है. एक ओर BJP अपना गढ़ बचाने की कोशिश करेगी, तो दूसरी ओर RJD अपनी चुनौती मजबूत करने में जुटी है. वहीं जन सुराज ने भी इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना दिया है.जन सुराज ने अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में मुकाबला और भी रोचक हो गया है. प्रशांत किशोर की एंट्री से चुनावी समीकरण बदलने की चर्चा है और अब तीन प्रमुख दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. RJD का मानना है कि रेखा गुप्ता के पास इस बार मजबूत आधार मौजूद है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!