उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हत्या के एक आरोपी ने अदालत में अपनी मौत साबित करने के लिए चिता पर रखे शव की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तस्वीर का इस्तेमाल करके अपना मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गाजीपुर में एक बकरे का अंतिम संस्कार किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी जगह बकरे के शव को दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश की। साथ ही, उसने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से जो पैसे लिए थे, उन्हें वापस न करने के लिए भी यह साजिश रची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने रविवार को मऊ के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले 38 वर्षीय राजकुमार राजभर उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि राजकुमार राजभर 2016 में योगेश सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी है और मुकदमे के दौरान उसने अपनी मौत की एक झूठी कहानी गढ़कर कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश किए। राजभर ने 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है और स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करता था, जहां उसने कई शहरों के प्रमुख लोगों से यह कहकर पैसे लिए थे कि वह उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश करेगा। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने विशेष संचालन समूह और सर्विलांस टीम की मदद से रविवार सुबह मऊ के ख्वाजाजहांपुर इलाके के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 30 मई 2025 को गाजीपुर में अपनी मौत का नाटक रचने की साजिश रची थी, जिसके तहत उसने श्मशान घाट पर चिता पर रखे शव की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी एक तस्वीर का इस्तेमाल किया और अपनी मौत की कहानी को सच साबित करने के लिए अंतिम संस्कार और शव यात्रा की तस्वीरें भी तैयार करवाई थीं। इसके बाद राजभर ने मऊ नगर परिषद से मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेज हासिल कर लिए और फिर इन दस्तावेजों को अदालत में पेश करके अपनी मौत साबित करने की कोशिश करने के बाद कहीं छिप गया, हालांकि जांच के बाद पुलिस ने कथित साजिश का पर्दाफाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है और उस पर खुद को मृत दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज हासिल करने का आरोप है, जिसके तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में आरोप तय किए गए हैं।
बकरे का अंतिम संस्कार और AI से बनाई खुद के शव की तस्वीर... हत्या के आरोपी ने रची झूठी मौत की कहानी, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हत्या के एक आरोपी ने अदालत में अपनी मौत साबित करने के लिए चिता पर रखे शव की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तस्वीर का इस्तेमाल करके अपना मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। पुल
NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


