बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली के समीप एनएच 922 पर मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही ग्लैमर बाइक पर सवार होकर बक्सर से दलसागर की ओर जा रहे थे, तभी ददन हांडी नामक रेस्टोरेंट के समीप पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की रगड़ से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर किनारे की ओर गिर गई, जबकि दोनों सवार ट्रक की तरफ जा गिरे, जिससे ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान सिमरी थाना के काजीपुर निवासी छोटू चौधरी और मध्यप्रदेश के सहजापुर अंतर्गत लधावत गांव निवासी मुकेश के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी मृतक मुकेश की जेब से चार चक्का गाड़ी की चाबी मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह चालक होगा और दोनों किसी काम से बक्सर आने के बाद देर रात वापस सिमरी जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग के साथ दोषी ट्रक चालक को पकड़ने की मांग को लेकर एनएच 922 को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सिमरी निवासी मृतक के घरवाले मौके पर आ गए हैं और शव का पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौपने की प्रक्रिया चल रही है।
बक्सर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली के समीप एनएच 922 पर मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अ
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




