बागपत। नवनियुक्त जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही वह बागपत के 32वें जिलाधिकारी बन गए हैं। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित न रहने दिया जाए, यही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य होगा। जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने आगे कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही तकनीकी और नवाचारों को भी विकसित करने पर बल दिया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आ सके। उन्होंने उद्योग के क्षेत्र में बागपत को बढ़ावा देने की मंशा भी जाहिर की, ताकि जनपद में रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें और आर्थिक विकास को बल मिले। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार राय, एडीएम न्यायिक देवेंद्र कुमार पांडे, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बताते चलें कि दिव्यांशु पटेल 2017 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त, एफएसडीए मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव तथा सहायक मजिस्ट्रेट बाराबंकी के पद पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जनपद में विकास कार्यों एवं योजनाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बागपत के 32वें जिलाधिकारी बने दिव्यांशु पटेल, स्वास्थ्य-शिक्षा और उद्योग को मिलेगी रफ्तार
बागपत। नवनियुक्त जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही वह बागपत के 32वें जिलाधिकारी बन गए हैं। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन
NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




