|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बगरू गांव में सीजेपी और ग्रामीणों में झड़प, बोले- बीजेपी-कांग्रेस के अलावा किसी को नहीं घुसने देंगे

जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ। दरअसल, सीजेपी की टीम 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बगरू गांव में सीजेपी और ग्रामीणों में झड़प, बोले- बीजेपी-कांग्रेस के अलावा किसी को नहीं घुसने देंगे
📷 NRI Post Hindi Desk

जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ। दरअसल, सीजेपी की टीम 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत वहां के सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने उनका कड़ा विरोध करते हुए उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गांव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी को नहीं घुसने देंगे। उनका आरोप है कि स्कूल सुधारने के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा था, इसलिए उन्होंने इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं का विरोध किया। वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी टीम के साथ मारपीट की और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्थिति देखने गए थे, लेकिन वहां मौजूद भाजपा के लोगों ने उनके साथियों पर हमला कर दिया। एक ग्रामीण जुगल किशोर शर्मा ने सीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने कोई हमला नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि सीजेपी वाले 200 से 250 लोगों को लेकर आए थे और उन्होंने खुद अपनी गाड़ियां तोड़ीं। जुगल किशोर ने बताया कि स्कूल की मरम्मत के लिए स्थानीय विधायक द्वारा 12 लाख रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ बहुत सारे लोग आए थे, जिससे उनकी पत्नी डर गई हैं और डर के चलते वह घर से बाहर नहीं निकल रही हैं। गांव की रहने वाली अनु शर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि इस स्कूल को तोड़ने की कोशिशें चल रही हैं और अगर स्कूल टूट गया तो उनके मोहल्ले के 20-25 बच्चे कहां पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल की मरम्मत के लिए पैसे पास हो चुके हैं, लेकिन सीजेपी वाले यहां आकर विरोध कर रहे हैं और स्कूल तोड़ने की बात कर रहे हैं। महिला ने मारपीट की बातों को खारिज करते हुए कहा कि केवल कहा-सुनी हुई थी, क्योंकि उन्हें पहले भी यहां आने से मना किया जा चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने स्कूल की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और किसी बाहरी पार्टी को गांव में दखल देने की इजाजत नहीं देंगे।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!