|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश में चल रहे सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने उनके समर्थन में बड़ा बयान दिया है। भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वत

NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग
📷 NRI Post Hindi Desk

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश में चल रहे सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने उनके समर्थन में बड़ा बयान दिया है। भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने तथा मतदाता सूची को दुरुस्त करने में ज्ञानेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उन्हें कम से कम पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए। उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में मीडिया से बात करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है, इसलिए उनकी बातों को विशेष महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तो कम से कम पद्म विभूषण देना चाहिए, क्योंकि सारे पश्चिम बंगाल की जनता इस बात से खुश है कि इतने दिनों बाद डर और दबाव के माहौल से बाहर निकलकर तथा बिना किसी हत्या की घटना के लोगों को वोट डालने का मौका मिला। भट्टाचार्य ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल एक सीमावर्ती राज्य है, जहां मतदाता सूची में शामिल बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने का काम ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगाल की आम जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और भाजपा चाहती है कि उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। गौरतलब है कि ज्ञानेश कुमार को लेकर यह बयान ऐसे समय आया है जब मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। विवाद की शुरुआत अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़े फैसलों पर पिछले दस महीनों में कई बार असहमति दर्ज की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आयुक्तों ने कम से कम चौदह बार लिखित असहमति जताई थी। इसके बाद कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने और सरकारी गवाह बनने की बात कही। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की चुनाव व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान वोटों के नाम जोड़ने और हटाने को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट की व्यवस्था कमजोर होती है तो इसका असर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़ता है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष का यह बयान सत्ता पक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को मिले समर्थन के रूप में सामने आया है, जिससे राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!