|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बिग बॉस में एंट्री से पहले गोलियों का शिकार हुआ इन्फ्लुएंसर मैड संधू, परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधुसूदन उर्फ मैड संधू की शनिवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद विदेश में बैठे पटियाला के गोल्डी ढिल्लों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट वायरल करके हत्या की जि

NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बिग बॉस में एंट्री से पहले गोलियों का शिकार हुआ इन्फ्लुएंसर मैड संधू, परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई
📷 NRI Post Hindi Desk

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधुसूदन उर्फ मैड संधू की शनिवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद विदेश में बैठे पटियाला के गोल्डी ढिल्लों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट वायरल करके हत्या की जिम्मेदारी ली, और इसके अगले दिन रविवार को लक्की जोहल स्पेन ने भी इसकी जिम्मेदारी ले ली। इंटरनेट मीडिया पर एक वायस संदेश भी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का वायरल हो रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मैड को तीन गोलियां लगी थीं, जिनमें दो गोलियां आरपार हो गईं और एक गोली शरीर के भीतर ही रह गई। परिवार के एक करीबी दोस्त ने दावा किया कि मैड संधू की आने वाले दिनों में बिग बॉस में एंट्री होने वाली थी और इसको लेकर सीरियल बनाने वालों से बातचीत भी हो चुकी थी। दावा किया जा रहा है कि मैड को 29 अक्टूबर को मुंबई पहुंचना था और फिर शो करना था। मैड संधू का अंतिम संस्कार रविवार की शाम गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास श्मशानघाट में कर दिया गया, जहां परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने नम आंखों से उसे विदाई दी। हत्याकांड के बाद रविवार दोपहर सीपी हरमनबीर सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ लोहरका रोड स्थित मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और वहां घटनाक्रम को लेकर सारा सीन रीक्रिएट करवाया। रेकी करने, घेराबंदी करने, गोली चलाकर हत्या और फरारी के एंगल पर सीपी ने अपनी टीम के एक्सपर्ट के साथ बातचीत की। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस कैमरा ट्रेल के माध्यम से लगातार उनका पीछा कर रही है और पता चला है कि पुलिस ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए पिछले बीस घंटे में सैंतीस से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है। इस बीच कांग्रेस सांसद ने इस घटना को मैड संधू का नहीं बल्कि लॉ एंड ऑर्डर का कत्ल बताते हुए सवाल उठाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया। बता दें कि मैड संधू को कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!