|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में आसिफ खान और लव गिल की क्लिप्स पर बवाल, पत्नी जेबा बोलीं- बस बहुत हुआ

बिग बॉस 20 में इस वक्त ड्रामा अपने पूरे चरम पर है और शो में पंचायत फेम आसिफ खान भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं, जिनकी घर के अंदर की जर्नी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन अब मामला शो से निकलकर आस

NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बिग बॉस 20 में इस वक्त ड्रामा अपने पूरे चरम पर है और शो में पंचायत फेम आसिफ खान भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं, जिनकी घर के अंदर की जर्नी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन अब मामला शो से निकलकर आसिफ की पर्सनल लाइफ और शादी तक पहुंच गया है। दरअसल, हाल ही में आसिफ खान और लव गिल के गले मिलने के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब आसिफ शादीशुदा हैं, तो वह किसी और के साथ इतनी क्लोजनेस कैसे बढ़ा सकते हैं। बस फिर क्या था, अब आसिफ खान की पत्नी जेबा ने सामने आकर इन तमाम सवालों और वायरल क्लिप्स पर अपनी बात रख दी है। जेबा ने एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति का खुलकर बचाव किया और लोगों से सोशल मीडिया की छोटी क्लिप्स के बजाय पूरी तस्वीर देखने की अपील की। आसिफ की पत्नी जेबा ने अपनी पोस्ट की शुरुआत ही बेहद साफ अंदाज में की और लिखा कि बस, बहुत हुआ। आसिफ की पत्नी के नाते मुझे लगता है कि मेरे दिल और पूरी स्पष्टता के साथ एक बार बोलना जरूरी है, क्योंकि सभी लोग आसिफ को लेकर एक अलग कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं खास तौर पर उन चीजों की बात कर रही हूं जो शो से जुड़े उनके कुछ पलों पर आधारित हैं और जिनकी वजह से हमारी शादी पर सवाल खड़े हो रहे हैं, इसलिए कृपया चौबीस घंटे, सात दिन चलने वाली लाइव फीड पर ध्यान दें, उन छोटी-छोटी क्लिप्स पर नहीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जेबा ने आगे बताया कि शो में आसिफ सिर्फ उन्हीं कुछ सेकेंड की वायरल क्लिप्स तक सीमित नहीं हैं और अगर लोग उन्हें लगातार देखेंगे, तो उन्हें उनके रिश्ते की असली तस्वीर भी समझ आएगी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आप देखेंगे कि वह अक्सर मेरे बारे में बात करते हैं, हमारी जिंदगी के बारे में, हमारे रिश्ते के बारे में और आप उस पति को देख पाएंगे जो कुछ सेकेंड की वीडियो में कैद नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी साफ किया कि हमारा रिश्ता सुरक्षित है, हमारी समझ बहुत मजबूत है और यहां पर कुछ भी सफाई देने या साबित करने के लिए नहीं है। जेबा ने आगे बिग बॉस के घर के गेम और कंटेस्टेंट्स की रणनीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि घर के अंदर हर कोई अपना खेल खेल रहा है और उन्हें ऐसा करने देना चाहिए, लेकिन किसी के गेम को उसकी शादी या उसके चरित्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि घर के अंदर सभी अपना खेल खेल रहे हैं, उन्हें खेलने दीजिए, लेकिन किसी की शादी और चरित्र पर फैसला सुनाकर इसे किसी का गेम मत बनाइए। आखिर में जेबा ने उन लोगों से भी खास अपील की जो आसिफ को बिग बॉस में देख रहे हैं और कहा कि लोगों को उनके पति की पूरी जर्नी और उनकी असलियत पर ध्यान देना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ सेकेंड की क्लिप्स पर। जेबा ने लिखा कि तो जो भी लोग देख रहे हैं, आसिफ को देखिए, उनकी जर्नी को देखिए और वह जो हैं, उन्हें उसी रूप में सपोर्ट कीजिए, क्योंकि कुछ क्लिप्स एक कहानी बना सकती हैं, लेकिन वे सच को नहीं लिख सकतीं। जेबा का ये पोस्ट सामने आने के बाद साफ है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छोटी-छोटी क्लिप्स को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष बेहद मजबूती से रखा है और लोगों से आसिफ की शादी तथा उनके चरित्र को कुछ सेकेंड की वायरल वीडियोज के आधार पर जज न करने की अपील की है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!