|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी धमकी, बोलीं- मेरे बाप देख लेते तो मालूम नहीं क्या हालत होती

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात के एपिसोड में दोनों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। दरअसल टी

NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात के एपिसोड में दोनों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। दरअसल टीम यंग के डिस बैटल जीतने के बाद उनकी टीम से कैप्टेंसी का दावेदार चुनने के लिए एक टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान उदिति और काजी ने रीति को कैप्टेंसी के लिए रिजेक्ट कर दिया। इससे भड़की रीति ने टास्क के दौरान काजी को धमकी दे डाली। रीति ने कहा कि रही बात मेरे बाप की, अगर मेरे बाप आपको ये सब करते हुए देख लेते तो मालूम नहीं आपकी क्या हालत होती। इस पर काजी ने सवाल किया कि क्या वो उन्हें धमकी दे रही हैं। जवाब में रीति ने कहा कि आपको जो समझना है समझो, धमकी ही सही, धमकी देने में इस घर में किसी को मनाही नहीं है। इससे पहले डिस बैटल में रीति ने काजी और उदिति को रोस्ट किया था और इस दौरान उन्होंने गाली व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। यह सब देखकर काजी भड़क उठे और सिंगर ने रीति की शिकायत उनके पिता मनोज तिवारी से की। रीति ने जिस तरह से अपने पिता के नाम और पोजिशन को लेकर काजी को धमकी दी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी जमकर निंदा की है। यूजर्स का कहना है कि रीति को शो से नॉमिनेट करो। एक शख्स ने रीति को बदतमीज तिवारी नाम दिया। कई लोग इस मुद्दे पर सलमान खान के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने रीति को ट्रोल किया और काजी का सपोर्ट किया है। घर में भी कई खिलाड़ियों ने रीति को उनके एग्रेशन और बिहेवियर को लेकर समझाने की कोशिश की थी, लेकिन रीति को इस बात का कोई मलाल नहीं है कि उन्होंने काजी और उदिति को अपशब्द कहे। एपिसोड में रीति को ये कहते हुए सुना गया कि उन्होंने डिस बैटल में किलिंग परफॉर्मेंस दी है और ये उनका जोनर था। उन्होंने इसमें अपनी क्रिएटिविटी दिखाई और उनकी गाली का किसी को दुख पहुंचाने का इंटेंशन नहीं था, उन्होंने फ्लो में ये सब बोला। रीति ने जहां खुद की परफॉर्मेंस की तारीफ की, वहीं काजी की क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए। अब देखना होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान काजी और रीति में से किसको सपोर्ट करेंगे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!