बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में जमकर बवाल होने वाला है। इस वीक बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं और उनके असली रंग अब शो में दिखने लगे हैं। शो में काजी तौकीर और यंग डीएसए की टीम के बीच डिस बैटल चल रहा है, जिसमें सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे को रोस्ट करना था। शो के अपकमिंग एपिसोड में रीति तिवारी, उदिति और काजी तौकीर के बीच मुकाबला होगा। काजी तौकीर ने बड़ी ही तहजीब से, बिना किसी अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए रीति को रोस्ट किया। लेकिन जब रीति की बारी आई, तो उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। रीति ने काजी को गाली दी और उन्हें तथा अदिति को लिंकअप करते हुए कुछ अपशब्द कहे। ये सुनकर काजी तौकीर भड़क गए और उन्होंने गुस्से में अपनी जैकेट उतार दी तथा रीति पर चिल्लाने लगे। लेकिन यहां पर अपनी गलती समझने की बजाय रीति उल्टा काजी पर भड़कने लगीं। यह सब देखकर उदिति वहां से उठकर चली गईं और उन्होंने कहा कि वो ये सब नहीं सुनेंगी। काजी ने रीति को चुप होने को कहा और कहा कि मैं ये सब नहीं सुन सकता। रीति ने हंसते हुए काजी की खिंचाई की और कहा कि काजी को मुद्दा मिल गया है तथा वो ये बातें उछालकर फुटेज ले रहे हैं। दोनों के बीच गहमागहमी हुई और रीति की भद्दी बातें सुनकर उदिति रोने लगीं। वहां पर काजी ने स्टैंड किया और कहा कि रोस्टिंग की भी एक लिमिट होती है तथा ये बहुत गंदी हरकत है। उन्होंने कहा कि ये सब देखकर क्या मेरा खून गरम नहीं होगा। काजी ने आखिर में रीति के पिता मनोज तिवारी से शिकायत की और कैमरे को देखकर कहा कि ये आपके लिए है मनोज तिवारी जी, आपकी बेटी को देखो, ये सही नहीं है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रीति को उनकी अभ्यूसिव लैंग्वेज के लिए जमकर बैशिंग मिल रही है। यूजर्स ने कहा कि वो ऐसी भद्दी बातें बोलकर अपने पिता का नाम खराब कर रही हैं। किसी ने कहा कि मनोज तिवारी ने बिग बॉस का गेम शालीनता और मर्यादा में रहकर खेला था, लेकिन रीति ऐसा नहीं कर रही हैं। यूजर्स ने सलमान खान से रीति को डांटने को कहा है और लोगों ने काजी की तारीफ की है। उनका कहना है कि सिंगर ने बिना अपना आपा खोए रीति को हैंडल किया है। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने भी रीति के बिहेवियर को कॉलआउट किया है। अब देखना होगा कि इस वीकेंड का वार में रीति पर क्या फैसला होता है।
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी ने लांघी मर्यादा, काजी तौकीर को गाली देकर उदिति को रुलाया
बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में जमकर बवाल होने वाला है। इस वीक बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं और उनके असली रंग अब शो में दिखने लगे हैं। शो में काजी तौकीर और
NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
