छोटे बच्चों का साल में कई बार सर्दी, खांसी या बुखार की चपेट में आना माता-पिता के लिए चिंता का विषय बन जाता है। अक्सर माता-पिता को लगता है कि बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है और उसे किसी दवा या टॉनिक की जरूरत है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ जाए। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों का साल में छह से आठ बार वायरल संक्रमण की चपेट में आना सामान्य बात हो सकती है। यह खासतौर पर तब होता है जब बच्चा स्कूल या डे-केयर जाना शुरू करता है। यह जानकारी एक हेल्थ-वेल्थ समिट में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि मलिक ने दी। मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर के सीएमडी और वरिष्ठ पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने बताया कि छोटे बच्चे आसपास के लोगों और दूसरे बच्चों के संपर्क में आने से कई तरह के वायरस के संपर्क में आते हैं, जिससे बार-बार संक्रमण हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर है। सामान्य वायरल संक्रमण में बुखार, खांसी और सर्दी जैसे लक्षण हो सकते हैं, लेकिन अगर बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, शरीर में पानी की कमी, लगातार दस्त या रैशेज दिखाई दें तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। बच्चा बहुत सुस्त हो, पानी न पी रहा हो या उसकी हालत बिगड़ रही हो तो भी इंतजार नहीं करना चाहिए। समिट में डॉक्टर मलिक ने माता-पिता की पांच ऐसी आदतों की ओर भी ध्यान दिलाया, जिनसे बच्चों के व्यवहार और विकास पर बुरा असर पड़ सकता है। पहली गलती है हर बात में छूट देना, यानी खाने, सोने और स्क्रीन देखने का समय तय न करना, जिससे बच्चे में अनुशासन की कमी पैदा हो सकती है। माता-पिता को उम्र के हिसाब से नियम बनाने चाहिए। दूसरी गलती है दूसरे बच्चों से तुलना करना, जबकि हर बच्चे की सीखने की क्षमता अलग होती है, इसलिए तुलना के बजाय बच्चे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। तीसरी गलती है खुद उदाहरण न बनना, क्योंकि बच्चे माता-पिता को देखकर ज्यादा सीखते हैं, इसलिए उनसे अच्छी आदतों की उम्मीद करने से पहले खुद उन्हें अपनाना चाहिए। चौथी गलती है वादे तोड़ना, क्योंकि बार-बार वादा पूरा न करने से बच्चे का भरोसा कमजोर हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर वादा करें और उसे निभाएं। पांचवीं और सबसे महत्वपूर्ण गलती है चिल्लाना या मारना, क्योंकि गुस्से में बच्चे को डराना या शारीरिक सजा देना सही तरीका नहीं है, बल्कि प्यार के साथ नियम समझाना ज्यादा बेहतर है। डॉक्टरों ने यह भी सलाह दी कि माता-पिता को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके।
बच्चों की परवरिश में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टरों ने बताया सही तरीका
छोटे बच्चों का साल में कई बार सर्दी, खांसी या बुखार की चपेट में आना माता-पिता के लिए चिंता का विषय बन जाता है। अक्सर माता-पिता को लगता है कि बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है और उसे किसी दव
NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


