|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बच्चों को पालक खिलाने की नई तरकीब, फूली-फूली पालक की पूड़ी बनाकर ऐसे बनाएं पसंदीदा व्यंजन

अक्सर घरों में बच्चों को हरी सब्जियां खिलाना किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता। पालक सेहत के लिए कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो, नाम सुनते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं और यहां तक कि बड़े भी इससे कतराते है

NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

अक्सर घरों में बच्चों को हरी सब्जियां खिलाना किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता। पालक सेहत के लिए कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो, नाम सुनते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं और यहां तक कि बड़े भी इससे कतराते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे और बड़े पालक खाने में आनाकानी करते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप उन्हें लंच या ब्रेकफास्ट में गरमा-गरम और फूली-फूली पालक की पूड़ी बनाकर दे सकती हैं। हरी-भरी और स्वादिष्ट होने की वजह से ये पूड़ियां हर किसी को पसंद आएंगी और लोग बिना किसी शिकायत के पूरी प्लेट चट कर जाएंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पालक की पत्तियों को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर एक बर्तन में पानी उबालकर उसमें पालक की पत्तियां दो मिनट के लिए डालें यानी ब्लांच करें और तुरंत ठंडे पानी में निकाल लें, जिससे पालक का हरा रंग बरकरार रहता है। इसके बाद पालक को मिक्सी में पीसकर बारीक प्यूरी बना लें और एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लेकर उसमें बेसन या सूजी, अजवाइन, जीरा पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और एक चम्मच तेल मिलाएं। अब इसमें तैयार की गई पालक की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए पूरी जैसा थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें, लेकिन ध्यान रखें कि प्यूरी में नमी होती है इसलिए जरूरत पड़ने पर ही थोड़ा पानी मिलाएं और आटे को ढककर दस मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें। तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें और एक-एक लोई पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे गोल या बेलनाकार आकार में बेल लें, लेकिन इसे बहुत ज्यादा पतला न बेलें। एक कड़ाही में तलने के लिए तेल या घी गर्म करें और तेल मध्यम-तेज गर्म होना चाहिए, फिर बेली हुई पूरी को तेल में डालें और कलछी से हल्का-हल्का दबाएं जिससे पूरी गुब्बारे की तरह फूल जाए और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। इस तरह गरमा-गरम पौष्टिक पालक की पूरी तैयार है, जिसे बच्चों के टिफिन में आलू की सूखी सब्जी, रायता या अचार के साथ परोसा जा सकता है। इस व्यंजन के लिए दो कप गेहूं का आटा, डेढ़ सौ ग्राम अच्छी तरह धुला हुआ पालक, दो चम्मच बेसन या सूजी, आधा छोटी चम्मच अजवाइन, आधा छोटी चम्मच जीरा पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ आटा गूंथने के लिए एक चम्मच तेल या घी तथा पूरी तलने के लिए आवश्यकतानुसार तेल या घी की जरूरत होती है। यह तरीका खास तौर पर उन घरों के लिए कारगर है जहां बच्चे और बड़े पालक से दूरी बनाए रखते हैं, क्योंकि पूड़ी के रूप में पालक का स्वाद चटपटे मसालों के साथ घुल जाता है और पोषण भी शरीर को मिल जाता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!