बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव बोहरा में सरकारी तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण की स्थलीय जांच करने पहुंचे लेखपाल विनीत अटोरिया के साथ मारपीट, गला दबाने और जाति सूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। लेखपाल विनीत अटोरिया को बास्टा परगना के गांव सूंदरा का क्षेत्र मिला हुआ है और मंगलवार दोपहर वह अपने कार्य क्षेत्र में ही मौजूद थे। इसी दौरान गांव बोहरा निवासी रुमाल सिंह ने फोन पर शिकायत की कि गांव में सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद लेखपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जब वह ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे, तभी गांव बास्टा का पूर्व प्रधान वकार अहमद पुत्र अमजद सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। मना करने पर आरोपित ने बदसलूकी शुरू कर दी, गाली दी और जाति सूचक शब्द कहे। आरोप है कि आरोपित ने जान से मारने की नीयत से लेखपाल को नीचे गिरा दिया और गला दबाने लगा, जिससे वह पैर पटकने लगे। तभी ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोप है कि आरोपित ने सरकारी अभिलेखों को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया। लेखपाल द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर कोतवाल सुधीर पवार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा शेरकोट में गांव हरेवली से ट्रिपलर चोरी कर फरार हुए तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर बिजलीघर बाइपास के निकट ट्रैक्टर-ट्रिपलर ले जा रहे लोगों को रुकने का इशारा किया गया, पर वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम विपिन पुत्र राम अवतार, शिवम पुत्र देवेन्द्र निवासी गांव भौजावाला उर्फ मिर्जालीपुर चौहड़ थाना बढ़ापुर और मतलूब पुत्र खुशनूद निवासी गांव महेश्वरी जट थाना कोतवाली देहात बताए। पुलिस ने चोरी हुआ ट्रिपलर, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 30 सितंबर की रात विपिन और शिवम ट्रैक्टर से हरेवली में रामलीला देखने आए थे और वापस लौटते समय कोल्हू पर खड़े ट्रिपलर को अपने ट्रैक्टर से जोड़कर ले गए तथा जंगल में छिपा दिया था। कुछ दिन बाद उन्होंने यह ट्रिपलर 35 हजार रुपये में बेच दिया था।
बिजनौर में लेखपाल पर हमला: पूर्व प्रधान ने गिराकर पीटा, गला दबाया, मुकदमा दर्ज
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव बोहरा में सरकारी तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण की स्थलीय जांच करने पहुंचे लेखपाल विनीत अटोरिया के साथ मारपीट, गला दबाने और जाति सूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। ल
NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




