|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

बाजार के आखिरी घंटे में आई एक खबर, निवेशकों ने छापे 4 लाख करोड़ रुपये

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। खासतौर पर कारोबार के आखिरी घंटे में एक बड़ी खबर आई और फिर सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों सूचकांकों में जोरदार तेजी देखने को मिल

NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बाजार के आखिरी घंटे में आई एक खबर, निवेशकों ने छापे 4 लाख करोड़ रुपये
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। खासतौर पर कारोबार के आखिरी घंटे में एक बड़ी खबर आई और फिर सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों सूचकांकों में जोरदार तेजी देखने को मिली। ताबड़तोड़ बढ़त के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 1100 अंक से अधिक चढ़कर 73,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक एक झटके में 22,700 के पार निकल गया। निफ्टी में 350 अंक से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। शेयर बाजार में इस जोरदार तेजी के चलते निवेशकों ने तगड़ी कमाई करते हुए 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमाए। मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 71,924 की तुलना में 71,951 पर खुला, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, सेंसेक्स की रफ्तार तेज होती चली गई। दोपहर ढाई बजे यह सूचकांक 72,600 के आसपास कारोबार कर रहा था, लेकिन फिर अचानक यह रॉकेट की रफ्तार से भागता हुआ दिखाई दिया। अंत में सेंसेक्स 1109 अंक यानी 1.54 प्रतिशत की बढ़त लेकर 73,033.78 पर बंद हुआ। सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं, बल्कि एनएसई का निफ्टी भी इसके कदम से कदम मिलाकर चला। अपने सोमवार के बंद स्तर 22,363 की तुलना में यह सपाट 22,364 पर खुला, लेकिन इसकी रफ्तार भी सेंसेक्स की तरह कारोबार बढ़ने के साथ तेज हो गई। बाजार बंद होने पर एनएसई निफ्टी 358 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की तेजी लेकर 22,721.95 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आखिरी घंटे के कारोबार के दौरान आई इस ताबड़तोड़ तेजी के चलते निवेशकों ने मोटी कमाई की। इसका अंदाजा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में आए उछाल से लगाया जा सकता है। बाजार बंद होने के समय मंगलवार को बीएसई का बाजार पूंजीकरण 4,70,07,567.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले कारोबारी दिन के बंद पर 4,65,91,974.21 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था। इस हिसाब से गणना करें तो शेयर बाजार में निवेश करने वालों ने 4,15,593 करोड़ रुपये की कमाई की। अब सवाल यह है कि आखिर कारोबार के आखिरी घंटे में ऐसी कौन सी खबर आई जिसने सेंसेक्स और निफ्टी को रफ्तार दे दी। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर और अल्पकालिक पूंजीगत लाभ कर को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर ढांचे पर निवेशकों की चिंताओं और प्रतिक्रियाओं को सुनने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। शेयर बाजार के निवेशकों और हितधारकों के लिए वित्त मंत्री की यह टिप्पणी इस कर से जुड़ा एक बड़ा संकेत मानी जा रही है, खासतौर पर ऐसे समय में जब बजट से पहले शेयर बाजार निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की ओर से दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर को हटाने या इसकी समीक्षा करने की लगातार मांग की जा रही है। बजट 2024 में मोदी सरकार द्वारा इक्विटी पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर को बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया था, जिसके बाद से शेयर बाजार के एक वर्ग में इसे लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। शेयर बाजार में मंगलवार को आई धुआंधार तेजी के बीच जिन शेयरों ने गदर मचाते हुए अपने निवेशकों को मालामाल किया, उनमें बीएसई लार्जकैप श्रेणी में शामिल एचसीएल टेक का शेयर 8.28 प्रतिशत, टीसीएस का शेयर 6.59 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का शेयर 4.90 प्रतिशत, इंफोसिस का शेयर 4.44 प्रतिशत, एचयूएल का शेयर 2.94 प्रतिशत तथा ट्रेंट का शेयर 2.61 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुए। इसके अलावा मिडकैप श्रेणी में शामिल एमफेसिस का शेयर 5.18 प्रतिशत, कोफोर्ज का शेयर 4.46 प्रतिशत, फोनिक्स का शेयर 3.92 प्रतिशत तथा पर्सिस्टेंट का शेयर 3.86 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने बाजार विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेन

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!