|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

बिजली संकट से उत्पादन ठप, डाइंग कारोबारियों ने सोमवार से एक सप्ताह बंद रखने का किया फैसला

पंजाब के प्रमुख औद्योगिक शहर लुधियाना में बिजली कटौती का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे परेशान होकर डाइंग इंडस्ट्री के कारोबारियों ने बड़ा फैसला लिया है। अनिश्चित बिजली कटौती के कारण उत्पादन पूरी

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बिजली संकट से उत्पादन ठप, डाइंग कारोबारियों ने सोमवार से एक सप्ताह बंद रखने का किया फैसला
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब के प्रमुख औद्योगिक शहर लुधियाना में बिजली कटौती का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे परेशान होकर डाइंग इंडस्ट्री के कारोबारियों ने बड़ा फैसला लिया है। अनिश्चित बिजली कटौती के कारण उत्पादन पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है और इसे देखते हुए डाइंग एसोसिएशन ने घोषणा की है कि सोमवार से पूरे एक सप्ताह के लिए डाइंग कारखानों को बंद रखा जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि लगातार हो रही अनिश्चित पावर कट के कारण उद्योगों का पूरा कामकाज बिगड़ गया है और कोई स्थायी समाधान न निकलने पर यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि अनसुलझे बिजली संकट ने उद्योगों के काम करने के पूरे तंत्र को बिगाड़ दिया है। समय पर ऑर्डर पूरे न हो पाने के कारण न सिर्फ आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, बल्कि विदेशी और घरेलू बाजार में साख भी खराब हो रही है। डाइंग, टेक्सटाइल और होजरी जैसे उद्योगों में मशीनें लगातार चलती हैं और बीच में अचानक बिजली बंद होने से कच्चा माल खराब हो जाता है, मशीनों में खराबी आती है तथा श्रमिकों को खाली बैठना पड़ता है। इससे उत्पादन की लागत में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। उद्योग प्रतिनिधियों ने साफ किया है कि शासन और संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई स्थायी समाधान नहीं निकला, तब उन्हें यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। इस बीच सरकार और पावरकाम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने के लिए एसोसिएशन ने 14 सितंबर को दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान चौक पर धरना देकर यातायात पूरी तरह बाधित करने का ऐलान किया है। डाइंग एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों से कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में वर्धमान चौक पहुंचने का आह्वान किया है। इसके अलावा टेक्सटाइल और होजरी संगठनों से भी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की गई है। उद्योग जगत का कहना है कि बिजली की यह समस्या सीधे तौर पर उत्पादन, रोजगार और निर्यात पर संकट खड़ा कर रही है। चेतावनी दी गई है कि अगर अब भी निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई तो विरोध को और उग्र किया जाएगा। मामला लुधियाना का है जहां डाइंग इंडस्ट्री कारोबारी सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!