यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरते हैं, लेकिन केवल कुछ ही उम्मीदवारों का सिलेक्शन हो पाता है। कई बार तो सालों बीत जाने के बाद भी कोई परिणाम नहीं आता है। ऐसे में जो लोग कई वर्षों के बाद भी इसे पास नहीं कर पाते हैं, उनका क्या होता है? इस समस्या से निपटने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इसका बेहद अच्छा उदाहरण सुदर्शन रावनकोले ने दिया है। साल 2018 में बीटेक करने के बाद से वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे। उन्होंने तीन बार परीक्षा दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। साल 2018 के बाद वह तैयारी में जुट गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने 8 साल तक कोई नौकरी नहीं की। लेकिन जब यूपीएससी में उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने नए सिरे से अपना करियर शुरू करने का फैसला किया। हालांकि, स्किल की कमी की वजह से उन्हें नौकरी खोजने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। तैयारी छोड़कर नौकरी की तलाश करने के लिए उन्होंने पहले टेक्नोलॉजी और क्लाउड कंप्यूटिंग को चुना। इसके लिए वह हैदराबाद गए और एडब्ल्यूएस सीखा। लेकिन कोर्स उनकी उम्मीदों के अनुसार नहीं था। इसके बाद उन्होंने खुद से सीखने का रास्ता चुना। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब की मदद ली और अपनी टेक्निकल समझ को और बेहतर की। लगातार मेहनत करने के बाद भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। अपनी स्किल को पॉलिश करने के बाद उन्होंने नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू किया। नौकरी में 8 साल के गैप की वजह से उन्हें नौकरी मिलने में भी परेशानी हो रही थी। उन्हें कई रिजेक्शन भी मिली। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कोशिश करते रहे। इस दौरान उन्होंने ये भी नोट किया कि उनका बायोडाटा जॉब के पोस्ट के मुताबिक मैच नहीं कर रहा है। फिर उन्होंने उस पर काम किया और अपने बायोडाटा में सुधार किया और इसका असर भी दिखाई दिया। लगातार संघर्ष करने के बाद आखिरकार उन्हें 17 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी मिल गई। यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट पर आधारित है। इस पर किए गए दावों की पुष्टि नहीं की गई है। सुदर्शन की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो किसी एक लक्ष्य को पाने में असफल होने के बाद हार मान लेते हैं। उनकी कहानी यह सिखाती है कि अगर हौसला बना रहे और सही दिशा में मेहनत की जाए, तो नए सिरे से शुरुआत करके भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
बीटेक के बाद यूपीएससी की तैयारी, 8 साल का गैप, फिर मिली 17 लाख की नौकरी
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरते हैं, लेकिन केवल कुछ ही उम्मीदवारों का सिलेक्शन हो पाता है। कई बार तो सालों बीत जाने के बाद
NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




