|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बिट्टू तबाही ने डच पर्यावरण संस्था के प्रतिनिधि से की वीडियो कॉल पर बातचीत, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अजनार नदी को अकेले साफ करके द

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अजनार नदी को अकेले साफ करके देशभर में अपनी पहचान बनाई थी और अब उनका ध्यान दुनिया के पर्यावरण के लिए काम करने पर है। दरअसल, द ओशन क्लीनअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक बॉयन स्लैट ने सोशल मीडिया पर बिट्टू के काम की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी संस्था के साथ काम करने का सीधा न्योता दिया था। इस पोस्ट पर बॉयन स्लैट ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि वे उनके साथ काम करें। अब बिट्टू तबाही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने इस संस्था के एक प्रतिनिधि के साथ वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की है। शेयर किए गए वीडियो में बिट्टू तबाही एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद है। दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से सामने मौजूद व्यक्ति से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बिट्टू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह बैठक द ओशन क्लीनअप के साथ हुई है और उन्होंने इसमें लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि, वीडियो में बातचीत के दौरान क्या चर्चा हुई, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बिट्टू के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें अपनी मेहनत से यह मौका मिला है और अब उन्हें नई यात्रा शुरू करनी चाहिए। दूसरे यूजर ने उन्हें बिना केप वाला असली हीरो बताया। एक अन्य शख्स ने लिखा कि उन्हें सिर्फ भारत के बारे में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बारे में सोचना चाहिए। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि बिट्टू के लिए नई यात्रा जल्द शुरू होगी। बिट्टू तबाही ने अजनार नदी में फैले कचरे को साफ करने का बीड़ा उठाया था और सफाई करते हुए लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे। धीरे-धीरे उनके वीडियो वायरल हो गए और उनके काम की देशभर में चर्चा होने लगी। उनके प्रयासों की तारीफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी की थी। मुख्यमंत्री ने बिट्टू से मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उनके संकल्प ने समाज को यह संदेश दिया कि बदलाव के लिए हमेशा बड़ी भीड़ जरूरी नहीं होती, कभी-कभी एक ईमानदार पहल भी बड़ा बदलाव ला सकती है। बिट्टू तबाही के इस नए कदम से यह साफ है कि उनका काम अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान बन रही है। उन्हें मिले इस अवसर से यह संदेश जाता है कि ईमानदारी और मेहनत से किया गया काम कभी व्यर्थ नहीं जाता और उसे दुनिया भर में पहचान मिलती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!