|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बेटे के जन्मदिन पर 16 रुपये का ऑफर भारी पड़ा, दुकान पर उमड़ी हजारों की भीड़, दुकानदार फरार

कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र की अलम मार्केट में एक होजरी दुकानदार को अपने बेटे के जन्मदिन पर दिए गए 16 रुपये के ऑफर ने उल्टा पेंच फंसा दिया। दुकानदार रईस आलम ने 15 अगस्त की रात 11 बजकर 59 मिनट पर सो

NRI Post Hindi Desk · 100 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बेटे के जन्मदिन पर 16 रुपये का ऑफर भारी पड़ा, दुकान पर उमड़ी हजारों की भीड़, दुकानदार फरार
📷 NRI Post Hindi Desk

कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र की अलम मार्केट में एक होजरी दुकानदार को अपने बेटे के जन्मदिन पर दिए गए 16 रुपये के ऑफर ने उल्टा पेंच फंसा दिया। दुकानदार रईस आलम ने 15 अगस्त की रात 11 बजकर 59 मिनट पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि ग्राहक महज 16 रुपये में कोई भी सूट, जींस, शर्ट या अन्य रेडीमेड कपड़ा खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें केवल 16 मिनट का समय दिया जाएगा। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और इसकी चर्चा आसपास के सभी इलाकों में फैल गई। वीडियो वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जमा होने लगे और कुछ ही समय में वहां करीब तीन से चार हजार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकान के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई और ऑफर का लाभ लेने के लिए लोग आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इतनी बड़ी भीड़ देखकर दुकानदार रईस आलम खुद चौंक गया और उसने दुकान में ताला लगाकर मौके से फरार होने में ही भलाई समझी। सूचना मिलने पर अनवरगंज और बेगमगंज थाने की पुलिस कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और एसीपी मंजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों से पीछे हटने की अपील की और लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा। काफी मशक्कत के बाद लोगों को वहां से हटाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि 16 रुपये में कपड़े देने का ऑफर देखकर ही वे यहां पहुंचे थे, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ जमा होने के बाद उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि दुकानदार को ऐसा ऑफर देने से पहले भीड़ की व्यवस्था के बारे में पहले से सोचना चाहिए था। पुलिस को दुकान के बाहर दुकानदार का भाई मिला, जिसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। एसीपी मंजय सिंह ने बताया कि दुकानदार रईस आलम ने बिना किसी अनुमति के इतनी बड़ी भीड़ जुटाई, जिससे कानून-व्यवस्था और लाइन व्यवस्था की गंभीर समस्या पैदा हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा इस तरह की लापरवाही के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!