|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

बोट ने लॉन्च किए नए ईयरबड्स, गूगल जेमिनी एआई और 45 घंटे की बैटरी के साथ डॉल्बी ऑडियो का धमाका

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की जानी-मानी ऑडियो कंपनी बोट ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें कंपनी ने एयरडॉप्स प्राइम 800डी के नाम से पेश किया है। कंपनी के

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बोट ने लॉन्च किए नए ईयरबड्स, गूगल जेमिनी एआई और 45 घंटे की बैटरी के साथ डॉल्बी ऑडियो का धमाका
📷 NRI Post Hindi Desk

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की जानी-मानी ऑडियो कंपनी बोट ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें कंपनी ने एयरडॉप्स प्राइम 800डी के नाम से पेश किया है। कंपनी के इन नए ईयरबड्स को गूगल जेमिनी पर आधारित क्रेस्ट एआई प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया गया है, जो इसे बाजार के अन्य ईयरबड्स से काफी अलग और खास बनाता है। खास बात यह है कि इन बड्स में न सिर्फ डॉल्बी ऑडियो मिल रहा है, बल्कि 11 मिलीमीटर डायनेमिक ड्राइवर्स और ब्लूटूथ 6.1 के साथ 45 घंटे तक का प्लेबैक टाइम भी मिलने वाला है। कंपनी ने क्रेस्ट एआई को एयरडॉप्स प्राइम 701 एएनसी और निर्वाण आयन एएनसी में भी दिया है। कीमत की बात करें तो बोट एयरडॉप्स प्राइम 800डी की कीमत भारत में 1,999 रुपये है, जबकि इसके नॉन-एआई वेरिएंट की कीमत 1,599 रुपये है। दोनों मॉडल तीन कलर रेवन ब्लैक, रॉयल ब्लू और स्वीडिश ब्लू ऑप्शन में आ रहे हैं। ईयरबड्स को बोट की वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एयरडॉप्स प्राइम 800डी की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला क्रेस्ट एआई प्लेटफॉर्म है, जिसे गूगल जेमिनी के साथ बनाया गया है। क्रेस्ट आस्क का यूज करके एआई से बातचीत की जा सकती है, जबकि जी-असिस्ट जीमेल, टास्क्स और कैलेंडर के साथ वर्क करता है। इसके अलावा क्रेस्ट ट्रांसलेट 25 से ज्यादा लैंग्वेजेज में रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकता है। इन बड्स में ऑडियो के लिए 11 मिलीमीटर डायनेमिक ड्राइवर्स हैं और बड्स डॉल्बी ऑडियो, हाईफाई डीएसपी कोर और 24-बिट स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं। कॉलिंग के लिए बड्स में चार एआई-ईएनएक्स माइक्रोफोन हैं, जो एआई बेस्ड नॉइज रिडक्शन ऑफर करते हैं। बड्स में अडैप्टिव ईक्यू भी है, जो यूजर की हियरिंग प्रोफाइल के मुताबिक ऑडियो आउटपुट को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। साथ ही इन बड्स में गूगल फास्ट पेयर, इन-ईयर डिटेक्शन और मल्टीपोईन्ट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिल रहा है। बोट हेयरेबल्स एप के जरिए बड्स में टच कंट्रोल, ऑडियो सेटिंग्स, डायग्नोस्टिक्स और फर्मवेयर को अपडेट किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इन बड्स में ब्लूटूथ 6.1 है और गेमिंग के लिए इसमें 45 मिलीसेकंड तक की लो-लेटेंसी मिलती है। चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 45 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं, जबकि केस के साथ बड्स में 500 मिलीएम्पियर आवर और हर ईयरबड में 50 मिलीएम्पियर आवर की बैटरी है। यह भी पढ़ें- सैमसंग के नए 5जी फोन की सेल शुरू, एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले और एक्सीनोस प्रोसेसर जैसे फीचर्स।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!