|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है, जिसकी पहचान पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा के तौर पर हुई है। यह मुठभेड़ मध्य कश्मीर के बडगाम जिले

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर
📷 NRI Post Hindi Desk

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है, जिसकी पहचान पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा के तौर पर हुई है। यह मुठभेड़ मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके के कोराग क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं, और जब उन्होंने आतंकियों को चुनौती दी, तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया, जो पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा था। अधिकारियों के मुताबिक, मूसा बडगाम के दूधपथरी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारा गया, जो मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आता है। मूसा जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल था और सुरक्षाबलों को उसकी तलाश थी। मूसा का करीबी साथी यासिर भी 5 सितंबर को हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। गुरवेतकलां गांव में भी आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी रखा। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस इलाके में एक और शीर्ष गैर-स्थानीय लश्कर कमांडर के छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है और आसपास के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है, ताकि यह पक्का किया जा सके कि वहां कोई और आतंकी छिपा न हो। मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी ऑपरेशन जारी है, और फिलहाल सुरक्षाबलों का अभियान चल रहा है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!