बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रात के समय कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड पहुंचे। यहां वे रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी मदद करने के लिए पहुंचे थे। सांसद के आते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पप्पू यादव ने पहले महिलाओं से जमीन पर एक लाइन में बैठने का आग्रह किया। इसके बाद वे खुद लाइन में बैठी सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिलाओं के पास पहुंचे और एक-एक करके उनके हाथ में 500-500 रुपये दिए। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक मदद दी। जब सांसद वहां से वापस जाने लगे तो बचे हुए बाढ़ पीड़ितों ने उन्हें रोक लिया और पैसे देने की गुहार लगाने लगे। इसके बाद पप्पू यादव अपनी गाड़ी के गेट पर खड़े होकर चलते हुए भीड़ के बीच रुपये बांटने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके आसपास जमा हो गए और हर कोई आर्थिक मदद लेना चाहता था। भीड़ के बीच काफी मशक्कत के बाद सांसद किसी तरह अपनी गाड़ी को आगे बढ़ा सके और वहां से रवाना हुए। इस दौरान पप्पू यादव ने नेताओं, पदाधिकारियों और ठेकेदारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि उनके खजाने में नेता, पदाधिकारी और ठेकेदारों के लिए पैसा है। उन्होंने कहा कि जब तक गरीबों को मरते रहने दिया जाएगा, तब तक वह इसकी बात उठाते रहेंगे। सांसद ने कहा कि फिलहाल उनका एकमात्र टारगेट ज्यादा से ज्यादा बाढ़ पीड़ित और गरीब परिवारों तक पहुंचना है, उनकी मदद करना है। हर परिवार और महिला को 500 से 1000 रुपये तक देने, अधिक से अधिक राशन पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पूरे पंचायत में दवाइयों की व्यवस्था परसों से शुरू होगी। पप्पू यादव ने कहा कि जब बिहार में बाढ़ आती है तो यह नेताओं के लिए अवसर और पदाधिकारियों व माफिया-ठेकेदारों के लिए लूट का मौका बन जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस समय बिहार के 19 जिले और 56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे समय में बिहार का कोई विधायक कहां है। पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 40 साल में बाढ़ से बचाव के लिए जितने टेंडर हुए, एंटी इरोजन और फ्लड फाइटिंग के जितने काम हुए, उनकी सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इन कामों पर खर्च हुए पैसे का हिसाब क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में दो-दो मुख्यमंत्री आए और छह मिनट रुककर चले गए, लेकिन मृतकों के परिजनों से नहीं मिले। पप्पू यादव ने भागलपुर के सिकंदर मंडल और बादल मंडल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी मौत हो गई, 70 लाख रुपये की नाव चली गई, लेकिन आज तक उसका पैसा नहीं मिला। सांसद ने दावा किया कि भागलपुर के बाढ़ पीड़ित सात दिनों से भूखे हैं। उनके मुताबिक, वहां केवल एक घंटे के लिए बांध पर सामुदायिक रसोई खुलती है। चापाकल नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप माफिया के साथ घूम रहे हैं। उन्होंने भागलपुर के कहलगांव के राजकुमार सिंह का भी जिक्र किया और कहा कि भागलपुर अनुमंडल को मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीद है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भागलपुर में 62 ठेकेदारों ने फ्लड फाइटिंग के काम में पूरी लूट मचा दी। उन्होंने कहा कि भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और कटिहार समेत कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति खराब है। सांसद ने कहा कि वह नौ दिनों से नदी से नहीं निकले हैं और इस दौरान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ दिनों में करीब आठ लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों से वह मिल चुके हैं। उनके मुताबिक, महिलाएं सड़कों पर सो रही हैं और नीचे बैठकर खाना खा रही हैं। कहीं डेस्क-बेंच नहीं है, कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है तो कहीं शौचालय तक नहीं है। कटिहार के कुरसेला प्रखंड में चल रहे सामुदायिक किचन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया। पप्पू यादव ने कहा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं को बांटे 500-500 रुपये; सरकार पर साधा निशाना
बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रात के समय कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड पहुंचे। यहां वे रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मिलने
NRI Post Hindi Desk · 74 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



