|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बुद्धू का नकाब और दिल की जीत! क्रिस्टल-रिदा ने मिलकर उड़ाई ट्रेटर्स 2 की ट्रॉफी

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का विजेता आखिरकार घोषित हो गया है और इस बार भी ताज दो सिरों पर सजा है। शो की दबंग खिलाड़ी क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने संयुक्त रूप से यह खिताब अपने नाम किया ह

NRI Post Hindi Desk · 82 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का विजेता आखिरकार घोषित हो गया है और इस बार भी ताज दो सिरों पर सजा है। शो की दबंग खिलाड़ी क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने संयुक्त रूप से यह खिताब अपने नाम किया है। इन दोनों हसीनाओं ने न सिर्फ शो जीता, बल्कि 66 लाख रुपये की भारी भरकम प्राइज मनी भी अपनी झोली में डाली। फिनाले के इस रोमांचक मुकाम तक पहुंचते-पहुंचते गेम में कई बड़े ट्विस्ट आए, जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। सबसे दिलचस्प पल वह था जब क्रिस्टल के पास अकेले पूरी रकम हड़पने का सुनहरा मौका था, लेकिन उन्होंने अपनी साथी ट्रेटर रिदा के साथ विश्वासघात नहीं किया और दोस्ती की मिसाल पेश की। फिनाले की शुरुआत मल्लिका शेरावत के कथित 'मर्डर' से हुई, जिसके बाद मैदान में केवल पांच खिलाड़ी बचे थे। इनमें क्रिस्टल, रिदा, शालिनी पस्सी, साहिल सलाथिया और दिलीप ताहिल शामिल थे। सर्कल ऑफ शक के पहले चरण में ही दिलीप को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद बचे चारों खिलाड़ियों ने आखिरी और निर्णायक सर्कल ऑफ शक में कदम रखा। यहां भरोसे और शक के इस खेल में पहले साहिल और फिर शालिनी को बाहर होना पड़ा। जब शालिनी ने रिदा के खिलाफ वोट किया, तो क्रिस्टल के पास अकेले विजेता बनने का पूरा अवसर था, लेकिन उन्होंने रिदा का साथ निभाते हुए उन्हें बचा लिया। जब दोनों ने अपनी असली पहचान उजागर की तो साहिल और शालिनी के चेहरे पर हैरानी साफ झलक रही थी। क्रिस्टल का यह सफर बेहद शानदार रहा है, क्योंकि उन्होंने पहले दिन से ही एक ट्रेटर के रूप में खेलना शुरू किया था। उनके साथ के बाकी सभी ट्रेटर एक-एक करके पकड़े गए, लेकिन क्रिस्टल ने अपनी भोली-भाली और कमजोर छवि बनाकर सभी को चकमा दिया। उनका यह 'बुद्धू' वाला नकाब ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना और वह फिनाले तक बेदाग बची रहीं। वहीं, शो के बीच में क्रिस्टल द्वारा चुनी गई रिदा ने भी अपने कॉन्फिडेंट खेल से सभी को प्रभावित किया। रिदा ने शुरुआत में कुल्लू और शहनील जैसे खिलाड़ियों की ट्रेटर पहचान का पर्दाफाश किया था, लेकिन बाद में वह खुद ट्रेटर बन गईं। दोनों ने मिलकर शानदार जोड़ी बनाई और एक-दूसरे को ढाल बनाकर खेल जीत लिया। इस शानदार जीत के लिए दोनों खिलाड़ियों को खूब बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि शो के पहले सीजन का खिताब उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने अपने नाम किया था।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!