खाने के मामले में भारत का कोई तोड़ नहीं है, यहां हर शहर का अपना अलग स्वाद होता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पंजाब तक खाने में अलग-अलग चीजें परोसी जाती हैं और उनका टेस्ट भी हटकर होता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाके बुंदेलखंड के देसी खाने का स्वाद कमाल है, जो स्वाद में तो अच्छा होता है, इसके साथ ही डाइजेशन में भी अच्छा माना जाता है। अगर आप भी कुछ झटपट बनने वाली लंच और डिनर रेसिपी की तलाश में हैं तो आप बुंदेलखंड की फेमस डिश महेरी ट्राई कर सकते हैं। महेरी एक देसी डिश है, जिसका स्वाद बच्चे और बुजुर्ग दोनों को ही पसंद आता है और यह हल्की भी होती है। इसलिए अगर आप लंच में दाल-चावल और रोटी सब्जी से हटकर कुछ खाना चाहते हैं तो आप महेरी बनाकर खा सकते हैं, जिसे चावल और मट्ठे से मिलकर बनाया जाता है। इस डिश को बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है और यह आसानी से भी तैयार हो जाती है। महेरी बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप कच्चे चावल, दो कप छाछ या मट्ठा, एक कप पानी, आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, स्वाद के हिसाब से नमक, जरूरत के हिसाब से देसी घी, एक छोटी चम्मच जीरा और एक या दो सूखी लाल मिर्च। महेरी बनाने का आसान तरीका यह है कि सबसे पहले कच्चे चावल को पानी में अच्छी तरह से धो लें, उसके बाद इन्हें करीब आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। पानी में भिगोने से चावल फूल जाते हैं और पकने में आसानी होती है। इसके बाद गैस पर कढ़ाही रखें और उसमें मट्ठा और पानी मिलाकर गर्म होने के लिए रख दें, इस मिश्रण में हल्दी और नमक मिला लें। अब लगातार इसे हल्के हाथ से चलाते रहना है, ताकि मट्ठा फटे नहीं। जब मिश्रण में उबाल आने लगे तो इसमें भिगोकर रखे हुए चावलों को डालकर मिला दें। चावल डालने के बाद भी लगातार आपको चलाते रहना है। करीब आठ से दस मिनट में चावल पक जाएंगे और इसकी कंसिस्टेंसी भी सही हो जाएगी। महेरी ना तो ज्यादा गाढ़ी और न ही ज्यादा पतली होती है। चावल के पक जाने के बाद ढककर रखकर दो से तीन मिनट तक के लिए पका लें और गैस बंद करके महेरी को साइड में रख दीजिए। अब तड़के के लिए एक पैन में देसी घी गर्म करें और उसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें। अब इस तड़के को सीधे महेरी के ऊपर डालकर मिला दें और गरमागरम परोसें।
बुंदेलखंड की मशहूर 'महेरी' अब घर पर, 1 कप चावल और 2 कप मट्ठे से मिनटों में तैयार
खाने के मामले में भारत का कोई तोड़ नहीं है, यहां हर शहर का अपना अलग स्वाद होता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पंजाब तक खाने में अलग-अलग चीजें परोसी जाती हैं और उनका टेस्ट भी हटकर होता है। उत्तर प
NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
