|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बिना एक गोली चलाए AI ने बदल दिया युद्ध, हूतियों ने 5 दिन में 5,400 वर्ग किलोमीटर पर किया कब्जा

यमन में हूती विद्रोहियों ने युद्ध का एक ऐसा नया और खतरनाक तरीका अपनाया है, जिसने पूरी दुनिया के सैन्य विशेषज्ञों को चौंका दिया है। दरअसल, हूती विद्रोहियों ने बिना कोई गोली चलाए केवल यमनी सेना के कमांड

NRI Post Hindi Desk · 65 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

यमन में हूती विद्रोहियों ने युद्ध का एक ऐसा नया और खतरनाक तरीका अपनाया है, जिसने पूरी दुनिया के सैन्य विशेषज्ञों को चौंका दिया है। दरअसल, हूती विद्रोहियों ने बिना कोई गोली चलाए केवल यमनी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल तारिक सालेह की फर्जी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वॉयस क्लोनिंग यानी नकली आवाज बनाकर जवानों को गुमराह कर दिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया। यह डिजिटल छल इतना असरदार साबित हुआ कि हूतियों ने महज पांच दिनों के भीतर 5,400 वर्ग किलोमीटर के रणनीतिक तटीय इलाके पर अपना कब्जा जमा लिया। इस कब्जे में मोखा बंदरगाह भी शामिल है, जो यमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा बाब-अल-मंदब जैसे अहम समुद्री मार्ग पर भी हूतियों का नियंत्रण हो गया, जो वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील जगह है। पूरी घटना यह साबित करती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल सूचना जुटाने या तकनीकी सुविधा का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह आधुनिक युद्धों का सबसे खतरनाक हथियार बन चुका है। यह घटना ‘द ग्रेट एआई वॉर’ की शुरुआत का संकेत देती है, जहां सैनिकों को धोखा देने और सेना को कमजोर करने के लिए नकली आवाज और डिजिटल हथकंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना दुनिया भर की सेनाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी है, क्योंकि आने वाले समय में युद्ध सिर्फ बंदूकों और टैंकों से नहीं, बल्कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लड़े जाएंगे। हूतियों का यह कदम दिखाता है कि कैसे कम संसाधनों वाला समूह भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बड़ी सैन्य ताकत को पस्त कर सकता है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि भविष्य में सेनाएं अपने जवानों को ऐसे डिजिटल हमलों से कैसे बचाएंगी, जिनमें असली और नकली आवाज की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!