बदायूं जिले में पुलिस विभाग का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां पुलिस लाइंस में तैनात 2021 बैच की महिला सिपाही आरती सिंह पर आरोप है कि उसने करीब 11 महीने तक बिना किसी ड्यूटी के वेतन लिया। महिला सिपाही करीब डेढ़ साल से पुलिस लाइंस में तैनात बताई जा रही है, लेकिन शिकायतकर्ता का दावा है कि तैनाती के दौरान उसकी कभी कहीं ड्यूटी ही नहीं लगाई गई। इतना ही नहीं, वह करीब 11 महीने से अपने घर हाथरस में रह रही थी। इस दौरान कोई बहुत बड़ी आपत्ति आने पर ही उसे बुलाया गया, अन्यथा उसने बदायूं जिले की धरती पर भी कदम नहीं रखा। मामले की जानकारी मंगलवार देर शाम एसएसपी अंकिता शर्मा को हुई, जिसके बाद उन्होंने सीओ लाइंस सुनील कुमार सिंह को जांच सौंपी। बुधवार को सीओ लाइंस ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी, जिसमें मामला सही पाया गया। इस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने देर शाम महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत और विभागीय जांच तथा गणना कार्यालय की संलिप्तता की जांच एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया को सौंपी गई है। एसपी देहात बुधवार रात पुलिस लाइंस पहुंचे और उन्होंने गणना कार्यालय के कर्मियों, आरआई समेत अन्य से पूछताछ की। पुलिस विभाग से जुड़े लोगों का मानना है कि ऐसा तभी संभव हो सकता है, जब गणना कार्यालय का पूरा समर्थन संबंधित के पास हो। महिला सिपाही भले ही जिले में न हो और उसने प्रत्यक्ष तौर पर कहीं ड्यूटी न की हो, लेकिन कागजों में उसका नाम ड्यूटी पर चढ़ा दिखाई देता है। यह पूरा खेल गणना कार्यालय से सेटिंग कर लगातार चलाया जा रहा था और किसी ने एक्स पर इसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद मामला जानकारी में आया। गणना कार्यालय इस समय संदेह के घेरे में है और जल्द ही एसपी देहात की रिपोर्ट पर अन्य बड़ी कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के अनुसार जांच को विस्तार दिया जाना चाहिए और सर्विलांस की भी मदद ली जानी चाहिए। पुलिस लाइंस में तैनात सभी कर्मचारियों से कुछ संदिग्धों को छांटकर उनकी भी जांच कराई जानी चाहिए। ऐसा होने पर पिछले दो महीने में तकरीबन सौ से अधिक ऐसे पुलिस कर्मी मिल सकते हैं, जिनकी ड्यूटी तो पुलिस लाइंस में थी, लेकिन वह गैर जनपद में थे। कई साल से गणना कार्यालय और लाइन के विभिन्न कार्यालयों में जमे पुलिस कर्मी सालों से बड़ा खेल करते आ रहे हैं। इनमें से कई को हटाया गया, लेकिन सेटिंग के बल पर वह लौटकर उसी जगह तैनात हो गए। फिलहाल महिला सिपाही निलंबित है और गणना कार्यालय की संलिप्तता की जांच जारी है।
बिना ड्यूटी 11 महीने वेतन लेने का खुलासा, महिला सिपाही निलंबित; गणना कार्यालय पर जांच का शिकंजा
बदायूं जिले में पुलिस विभाग का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां पुलिस लाइंस में तैनात 2021 बैच की महिला सिपाही आरती सिंह पर आरोप है कि उसने करीब 11 महीने तक बिना किसी ड्यूटी के वेतन लिया। महिला सिपाही क
NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




