|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

बिना बताए अचानक गायब हो जाना: जेन-जी के रिश्तों में 'घोस्टिंग' की बढ़ती समस्या

आज के डिजिटल दौर में रिश्तों की शुरुआत जितनी आसान हो गई है, उतनी ही जटिल उनका अंत भी हो चुका है। जेन-जी की डेटिंग और सोशल लाइफ में एक नया शब्द काफी आम हो चुका है - 'घोस्टिंग'। यह स्थिति तब बनती है जब

NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

आज के डिजिटल दौर में रिश्तों की शुरुआत जितनी आसान हो गई है, उतनी ही जटिल उनका अंत भी हो चुका है। जेन-जी की डेटिंग और सोशल लाइफ में एक नया शब्द काफी आम हो चुका है - 'घोस्टिंग'। यह स्थिति तब बनती है जब कोई व्यक्ति बिना कोई कारण बताए या बातचीत को औपचारिक रूप से समाप्त किए अचानक सामने वाले के संदेश, कॉल और संपर्क को पूरी तरह से नजरअंदाज करने लगता है। खास बात यह है कि सामने वाला अक्सर कोई स्पष्टीकरण या समाधान दिए बिना ही दूरी बना लेता है। यह समस्या सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्ती और पेशेवर रिश्तों में भी ऐसा होता है, जहां बात करते-करते अचानक सामने वाला आपके संदेशों और कॉल को अनदेखा करने लगता है। जेन-जी की घोस्टिंग हमेशा व्यक्तिगत नहीं होती। जरूरी नहीं कि सामने वाले की किसी बात का बुरा लगा हो या वह उन्हें पसंद नहीं आया हो, इसलिए उन्होंने उसे घोस्ट कर दिया। कई बार जेन-जी अपनी सुविधा और आराम के हिसाब से तय करता है कि किससे बात करनी है और किसे जवाब देना है। अगर उन्हें लगता है कि किसी के साथ उनकी सोच या तालमेल नहीं बैठ रहा, तो सीधे यह बताने के बजाय वे धीरे-धीरे दूरी बनाने लगते हैं या कई बार अचानक ही पूरी तरह कट ऑफ कर देते हैं। घोस्टिंग इतना परेशान क्यों करता है? इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि समस्या सिर्फ किसी के चले जाने की नहीं होती, बल्कि अनुत्तरित सवालों से भी होती है - आखिर हुआ क्या? कई तरह के सवाल और आत्म-संदेह मन में उठने लगते हैं। बिना किसी जवाब के ये सवाल बार-बार दिमाग में घूमते रहते हैं। घोस्ट किया गया व्यक्ति खुद को दोष देने लगता है, अपनी बातचीत को दोबारा याद करता है और सामने वाले के सोशल मीडिया पर जवाब ढूंढने लगता है। इससे चिंता, आत्म-संदेह और भावनात्मक थकान बढ़ सकती है। भारत में भी घोस्टिंग अब सिर्फ जेन-जी का शब्द नहीं रह गया है। इसके लोगों की मानसिक स्थिति पर पड़ने वाले असर को लेकर भी शोध हो रहे हैं। वर्ष 2025 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंडियन साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में डेटिंग का अनुभव रखने वाले 18 से 25 साल के 119 भारतीय युवाओं को शामिल किया गया। इस शोध में घोस्टिंग, अस्वीकृति के डर और आत्मविश्वास के बीच संबंध को समझने की कोशिश की गई। शोध में पाया गया कि जो लोग अस्वीकृति को लेकर ज्यादा संवेदनशील होते हैं, उनके घोस्टिंग का अनुभव करने की संभावना भी जुड़ी हुई पाई गई। वहीं, घोस्टिंग का अनुभव और व्यक्ति के आत्मविश्वास के बीच भी संबंध देखा गया। घोस्टिंग के चरण से बाहर निकलने का कोई निश्चित समाधान तो नहीं है, लेकिन कुछ तरीके हैं जिन्हें अपनाकर हम उससे उभर सकते हैं। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि किसी का बिना बताए चले जाना आपकी कीमत तय नहीं करता। हर सवाल का जवाब मिलना जरूरी नहीं होता और कई बार समाधान सामने वाले से नहीं, खुद से लेना पड़ता है। बार-बार संदेश करने या सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रैक करने के बजाय थोड़ा फासला रखें। अपनी दिनचर्या, दोस्तों और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपको भावनात्मक रूप से मजबूत रखती हैं। जरूरत लगे तो अपनी भावनाएं किसी विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करें। घोस्टिंग को अपनी कहानी का आखिरी अध्याय समझना सबसे बड़ी गलती होगी। कभी-कभी जवाब न आना भी एक जवाब होता है। इसलिए समाधान के लिए बार-बार पीछे देखने के बजाय खुद को प्राथमिकता दें और आगे बढ़ना ही घोस्टिंग का सबसे सही समाधान मानना चाहिए, क्योंकि किसी के अचानक गायब हो जाने से आपकी जिंदगी रुक नहीं जाती।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!