आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के एक छोटे से गांव गनीसेट्टीपालेम के रहने वाले जामी सिम्हाचलम नायडू की कहानी इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो शारीरिक कमियां कभी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं। जामी सिम्हाचलम नायडू दोनों हाथों और एक पैर में गंभीर दिव्यांगता के साथ जन्मे थे, लेकिन उन्होंने अपनी इस शारीरिक अक्षमता को कभी अपनी पहचान नहीं बनने दिया। उनके दोनों हाथ शुरू से ही काम नहीं करते थे, जिसके कारण आसपास के लोग यह सोचते थे कि वे भविष्य में क्या कर पाएंगे। लेकिन जामी सिम्हाचलम ने वह कर दिखाया जो एक पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति भी नहीं कर पाता। जामी सिम्हाचलम जब करीब साढ़े तीन साल के थे, तभी उनके चाचा जामी नरसिम्हा राव ने एक पत्रिका में एक विदेशी व्यक्ति के बारे में पढ़ा, जो पैरों से लिखता था। इसके बाद उनके मन में एक विचार आया, जिसने जामी सिम्हाचलम के जीवन की दिशा ही बदल दी। उनके चाचा ने उन्हें पैरों से लिखना सिखाया। शुरुआत में उन्होंने चॉक और पेन को पैरों की उंगलियों में फंसाकर अभ्यास करना सिखाया। कहते हैं कि करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान, और यह कहावत जामी के लिए पूरी तरह सटीक बैठी। कुछ सालों के निरंतर अभ्यास के बाद वे पैरों की उंगलियों से लिखना सीख गए। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई और भर्ती परीक्षाओं को स्वयं ही दिया और कभी भी लिखने के लिए किसी राइटर का सहारा नहीं लिया। शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने के बाद उन्होंने शानदार रैंक हासिल की और एक सरकारी जनजातीय कल्याण हाई स्कूल में शिक्षक पद पर नियुक्त हुए। अब वे पैरों से ब्लैकबोर्ड पर लिखकर बच्चों को पढ़ाते हैं। सरकारी नौकरी पाने के बाद भी जामी सिम्हाचलम की कहानी समाप्त नहीं हुई, बल्कि यह एक नई यात्रा की शुरुआत जैसी है। अब उनका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा को क्रैक करके आईएएस अधिकारी बनने का है। आईएएस अधिकारी बनकर वह देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा यह सिद्ध करती है कि लगन, मेहनत और कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति अवश्य ही व्यक्ति के जीवन को नई ऊंचाइयां प्रदान करती है।
बिना हाथों के पैरों से लिखकर बने सरकारी टीचर, अब यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनने का सपना
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के एक छोटे से गांव गनीसेट्टीपालेम के रहने वाले जामी सिम्हाचलम नायडू की कहानी इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो शारीरिक कमियां कभी सफलता के रास्
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





