|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बाब-अल-मंदेब में हूती हमले से मचा हड़कंप, चार नाविकों की मौत, तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शहीद

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच समुद्री रास्तों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक कमर्शियल कार्गो जहा

NRI Post Hindi Desk · 105 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बाब-अल-मंदेब में हूती हमले से मचा हड़कंप, चार नाविकों की मौत, तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शहीद
📷 NRI Post Hindi Desk

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच समुद्री रास्तों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक कमर्शियल कार्गो जहाज पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से अंधाधुंध हमला कर दिया। इस हमले में जहाज पर सवार चार क्रू मेंबरों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं। यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद हूती विद्रोहियों के किसी हमले में नाविकों की मौत की पहली घटना मानी जा रही है। यमन के तटरक्षक बलों के अनुसार, हमले के बाद जहाज पर सवार चालक दल का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया था, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। तटरक्षक बलों ने 'तिहामाह' नामक इस जहाज तक पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन इस दौरान हूती विद्रोहियों ने बचाव दल पर भी दोबारा मिसाइल हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह जहाज यमन के सरकारी नियंत्रण वाले अल मोखा बंदरगाह से शनिवार को रवाना हुआ था और पेरिम द्वीप के पास पहुंचने पर उसे निशाना बनाया गया। वहीं, एक अन्य घटना में होर्मुज स्ट्रेट के पास पनामा के झंडे वाले कंटेनर जहाज 'वेला नोवा' पर मिसाइल हमले की खबर सामने आई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान के समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर से हेलफायर मिसाइल दागी गई, जबकि जहाज अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से इस कार्रवाई की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है, जिससे इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह अमेरिकी नाकेबंदी के बाद निशाना बनाया गया 12वां जहाज होगा। अमेरिकी संगठन 'यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान' के सलाहकार चार्ली ब्राउन ने बताया कि 'वेला नोवा' ने हाल ही में मुंबई और मलेशिया के पोर्ट क्लैंग में लंगर डाला था, जहां ईरान से जुड़े अन्य जहाजों की मौजूदगी भी देखी गई है। इस बीच, ईरान ने युद्ध से पहले के उत्पादन स्तर को हासिल करने की कोशिशें तेज कर दी हैं, और तेल मंत्रालय ने गैस उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध में ईरान ने अपनी ताकत का परिचय देकर दुनिया को चौंका दिया है, और होर्मुज स्ट्रेट तभी खुलेगा जब ईरान की सभी मांगें मानी जाएंगी। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के नवनियुक्त प्रमुख मोहसिन रेजाई ने भी कहा है कि जब तक अमेरिका अपना रवैया नहीं बदलता, होर्मुज स्ट्रेट बंद ही रहेगा। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि या तो ईरान आर्थिक रूप से टूट जाएगा, या फिर अमेरिका उस पर बहुत बुरी तरह हमला करेगा। उन्होंने ईरानी वार्ताकारों को भटकाव वाला बताते हुए कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी ईरान को तेल बेचने से रोक रही है और वे टूट चुके हैं। क्षेत्र में बढ़ते इस तनाव के बीच समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और गहरा गई हैं, जिसका असर वैश्विक व्यापार पर भी देखने को मिल सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!