केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानी सीडीएससीओ ने पाकिस्तान में बनी कॉस्मेटिक क्रीमों को लेकर पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी किया है। इन क्रीमों में गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम शामिल हैं। सीडीएससीओ के मुताबिक, दोनों क्रीम भारत में बिक्री के लिए बैन हैं। जांच में इन क्रीमों में तय सीमा से अधिक हैवी मेटल मिले हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इस अलर्ट के बाद आम लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जो क्रीम वे रोजाना लगा रहे हैं, कहीं उसमें लेड या जहरीला केमिकल तो नहीं है। अगर है, तो इसका पता कैसे चले? इस सवाल का जवाब एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया है। चेहरे की क्रीम खरीदते समय आप क्रीम पर लिखे इंग्रीडिएंट्स से कुछ चीजों का पता लगा सकते हैं। अगर किसी क्रीम पर मर्क्यूरस क्लोराइड, कैलोमेल, मर्क्यूरिक या मर्क्यूरियो लिखा हो तो उसे न लें। क्रीम में अगर पैराबेंस मौजूद है तो भी इसको नहीं लेना चाहिए। पैराबेंस का पता लगाने के लिए आप क्रीम पर देखें कि उसमें कहीं प्रोपाइलपैराबेन या ब्यूटाइलपैराबेन तो नहीं लिखा है। अगर ये लिखा है तो भी क्रीम को न लें, क्योंकि ये पैराबेंस होते हैं। मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजी विभाग में डॉक्टर सौम्या सचदेवा बताती हैं कि पैराबेंस वाली क्रीम अगर स्किन पर लगाते हैं तो ये स्किन के अंदर से ब्लड में जा सकते हैं। इससे हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है। कुछ मामलों में स्किन पर जलन और एलर्जी भी हो जाती है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट की रिसर्च बताती है कि पैराबेन से एक्जिमा, डर्मेटाइटिस और सोरायसिस जैसी स्किन की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। क्रीम खरीदते समय ये देखें कि ये नेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करती है या नहीं। यह देखने के लिए पैक पर ये सर्टिफिकेशन ढूंढें। क्रीम पर टेस्टेड, टॉक्सिक-फ्री या मेड सेफ सर्टिफिकेशन हो तो बहुत अच्छा है। इस बात का भी ध्यान रखें कि तेज खुशबू वाली क्रीम से बचें। अगर क्रीम में बहुत तेज या अजीब सी खुशबू आ रही है, तो उसमें थैलेट्स या सिंथेटिक केमिकल हो सकते हैं। सड़क किनारे मिलने वाली, बाजारों में रेहड़ी पर बिकने वाली क्रीम अगर किसी फेमस ब्रांड की भी है तो उससे बिलकुल मत खरीदें। हमेशा ब्रांडेड क्रीम को दुकान से ही लें। आप खुद भी एक छोटा सा टेस्ट कर सकते हैं। अपने हाथ पर थोड़ी सी क्रीम लगाएं। उसके ऊपर सोने की अंगूठी या कोई सोने की चीज रगड़ें। अगर क्रीम का रंग काला या गहरा ग्रे होने लगे, तो समझ जाएं कि उसमें लेड या भारी धातु मौजूद हैं। इस तरह आप छोटे-छोटे उपायों से अपनी सेहत को बचा सकते हैं और जहरीली क्रीमों के इस्तेमाल से बच सकते हैं।
ब्यूटी क्रीम में लेड या जहरीला केमिकल? घर पर ऐसे करें खुद से टेस्ट, CDSCO ने जारी किया अलर्ट
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन यानी सीडीएससीओ ने पाकिस्तान में बनी कॉस्मेटिक क्रीमों को लेकर पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी किया है। इन क्रीमों में गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम शामिल हैं।
NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




