|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ब्रिक्स सम्मेलन में मीरवाइज उमर फारूक की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात, मुस्लिम उम्माह की एकता पर दिया जोर

नई दिल्ली में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। इस मुलाकात की जा

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ब्रिक्स सम्मेलन में मीरवाइज उमर फारूक की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात, मुस्लिम उम्माह की एकता पर दिया जोर
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी राज्य ब्यूरो, जम्मू के माध्यम से सामने आई है। मीरवाइज उमर फारूक ने इन बैठकों को संभव बनाने के लिए ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहली का आभार जताया और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चली इन मुलाकातों में उनके साथ आगा सैयद हसन और मौलवी इमरान अंसारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मीरवाइज ने मौजूदा कठिन परिस्थितियों में ईरान के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की और ईरान के खिलाफ जारी युद्ध तथा आक्रामकता को समाप्त किए जाने की अपनी लगातार दोहराई जा रही मांग को सामने रखा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टकराव किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकता और मतभेद कितने भी गंभीर क्यों न हों, उनका समाधान अंततः संवाद, कूटनीति और आपसी संपर्क के जरिए ही संभव है। मीरवाइज ने बढ़ती इस्लामोफोबिया तथा ईरान, फिलिस्तीन, लेबनान और अन्य क्षेत्रों में लोगों की पीड़ा का जिक्र करते हुए मुस्लिम उम्माह की एकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विवादों और सांप्रदायिक मतभेदों को मुस्लिम समुदाय को विभाजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कश्मीर और ईरान के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को भी रेखांकित किया। मीरवाइज के अनुसार फारसी विद्वता, साहित्य, कला, शिल्प और आध्यात्मिक परंपराओं ने कश्मीर की संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद का विशेष रूप से तैयार किया गया अखरोट की लकड़ी का माडल भेंट किया और इसे कश्मीर तथा ईरान के लोगों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!