|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट रांची से हो सकता है स्थानांतरित, सूर्यास्त की समस्या बनी कारण

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की मेजबानी इस बार भारत करेगा और दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगी।

NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट रांची से हो सकता है स्थानांतरित, सूर्यास्त की समस्या बनी कारण
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की मेजबानी इस बार भारत करेगा और दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में, दूसरा चेन्नई में, तीसरा गुवाहाटी में, चौथा रांची में और पांचवां एवं आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाना है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले ही आयोजन स्थल में बदलाव की चर्चा सामने आई है और रांची में प्रस्तावित चौथे टेस्ट को किसी अन्य शहर में स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके लिए विशाखापत्तनम, हैदराबाद और राजकोट जैसे शहरों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। रांची के आयोजन स्थल में बदलाव की चर्चा के पीछे मुख्य वजह सर्दियों के दौरान वहां जल्दी सूर्यास्त होना बताई जा रही है। टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई के सामने यह मुद्दा उठाया है कि जनवरी-फरवरी के दौरान रांची में सूरज जल्दी ढल जाता है, जिससे शाम जल्दी हो जाती है और टेस्ट मैच के दौरान रोशनी की कमी के कारण खेल के समय में कटौती हो सकती है। ऐसे में पांच दिन का मुकाबला निर्धारित समय में पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह सीरीज भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए टीम प्रबंधन चाहता है कि मैचों के आयोजन स्थल और समय का चयन इस तरह किया जाए जिससे पांचों टेस्ट में अधिक से अधिक खेल हो सके। सीरीज के अन्य आयोजन स्थलों को लेकर फिलहाल किसी बदलाव की चर्चा नहीं है। नागपुर और अहमदाबाद देश के पश्चिमी हिस्से में, चेन्नई दक्षिण भारत में, जबकि गुवाहाटी और रांची पूर्वी हिस्से में स्थित हैं। गुवाहाटी को लेकर भी समय में मामूली बदलाव संभव है और वहां दिन की रोशनी का अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए मैच सामान्य समय से करीब आधा घंटा पहले शुरू किया जा सकता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि उस समय रांची में ठंड होगी, इसलिए न ही उस तरह की पिच मिलेगी और न ही पूरा मैच हो पाएगा, ऐसे में रांची के मैच को दक्षिण और पश्चिम के शहरों में कराए जाने की सिफारिश की गई है। डब्ल्यूटीसी अंक तालिका की बात करें तो मौजूदा स्थिति में भारत 68 अंकों और 51.52 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है, वहीं ऑस्ट्रेलिया 96 अंकों और 80 जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। भारत के लिए घरेलू परिस्थितियों में इस सीरीज का परिणाम उसके डब्ल्यूटीसी फाइनल की दावेदारी पर बड़ा असर डाल सकता है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!