|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बरेली नगर निगम का बड़ा फैसला: सड़क पर बालू-गिट्टी फेंकी या बेची तो भारी जुर्माना, मनमानी करने पर सीज होगी दुकान

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में अब सड़क, फुटपाथ या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर निर्माण सामग्री डालना या बेचना बेहद भारी पड़ेगा। नगर निगम बरेली ने निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 में आंशिक सं

NRI Post Hindi Desk · 100 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बरेली नगर निगम का बड़ा फैसला: सड़क पर बालू-गिट्टी फेंकी या बेची तो भारी जुर्माना, मनमानी करने पर सीज होगी दुकान
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में अब सड़क, फुटपाथ या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर निर्माण सामग्री डालना या बेचना बेहद भारी पड़ेगा। नगर निगम बरेली ने निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 में आंशिक संशोधन करते हुए सख्त नियम लागू किए हैं, जिसके तहत अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर न केवल भारी आर्थिक दंड लगाया जाएगा, बल्कि उनकी दुकानों को सील करने और लाइसेंस जब्त करने की भी कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के अनुसार, यह कदम शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने और सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नियमों के अनुसार, अब प्रत्येक अपशिष्ट उत्पन्नकर्ता यह सुनिश्चित करेगा कि निर्माण या विध्वंस का मलबा अन्य ठोस अपशिष्ट के साथ मिश्रित न हो और उसका उचित भंडारण एवं निपटान किया जाए। विशेष रूप से, जो लोग एक दिन में 20 टन या एक माह में 300 टन से अधिक अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं, उन्हें अपशिष्ट को चार भागों—कंक्रीट, मिट्टी, इस्पात-काष्ठ-प्लास्टिक, और ईंट-मोर्टार—में अलग-अलग करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, ऐसे उत्पन्नकर्ताओं को निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम के पास अपशिष्ट प्रबंधन योजना प्रस्तुत करनी होगी और सक्षम अधिकारी से कार्य का ले-आउट प्लान भी देना होगा। नगर निगम ने सड़कों और गलियों में मनमाने ढंग से फेंके जा रहे मलबे के समुचित निस्तारण के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में दस स्थलों को चिह्नित किया है, जिनमें बड़ी बिहार, बीसलपुर रोड, सैदपुर हाकिंस, हजियापुर शेल्टर होम, चौपुला नेकपुर, शांति बिहार, सिठौरा, सीआई पार्क, जगतपुर और आईटीआई गेट शामिल हैं। इन निर्धारित स्थलों के अलावा कहीं भी निर्माण सामग्री पाए जाने पर नजदीक के भवन स्वामी, ठेकेदार या बिल्डर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। नगर निगम ने जुर्माने की स्पष्ट दरें भी तय की हैं: शून्य से एक मीटर क्यूब तक 500 रुपये प्रति घटना, एक से तीन मीटर क्यूब तक 1000 रुपये प्रति घटना, दस से बीस मीटर क्यूब तक 20 हजार रुपये और बीस मीटर क्यूब से अधिक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, जो लोग नगर निगम की भूमि या सड़क किनारे बालू-बजरी-गिट्टी रखकर व्यापार करते पाए जाएंगे, उन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जुर्माना जमा न करने की स्थिति में निर्धारित जुर्माने की चार गुणा चालान की कार्यवाही कर मामला न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा, और दुकान का लाइसेंस जब्त कर दुकान को सील कर दिया जाएगा। इसके साथ ही, निर्माणाधीन इमारतों में ग्रीन नेट लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है, और ऐसा न करने पर भी नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम ने निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट के संग्रहण के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7055519637 और टोल फ्री नंबर 1533 भी जारी किया है, जिससे लोग डोर-स्टेप कलेक्शन की सुविधा निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं। नगर आयुक्त ने सभी नागरिकों, ठेकेदारों और बिल्डरों से अपील की है कि वे मलबे का निस्तारण केवल निर्धारित स्थलों पर ही कराएं ताकि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। यह भी पढ़ें-तमिलनाडु डकैती से लेकर 58 किलो सोना गलाने तक... बरेली के सराफा बाजार में फिर क्यों हुई डीआरआई की छापेमारी?

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!