|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बरेली में पीआरवी से डीजल चोरी का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई

बरेली के शाही थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की छवि को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। शाही थाना क्षेत्र की पीआरवी 6805 के मुख्य आरक्षी ब्रजेश कुमार, आरक्षी मोंटी और

NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बरेली में पीआरवी से डीजल चोरी का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई
📷 NRI Post Hindi Desk

बरेली के शाही थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की छवि को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। शाही थाना क्षेत्र की पीआरवी 6805 के मुख्य आरक्षी ब्रजेश कुमार, आरक्षी मोंटी और होमगार्ड मुकेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों से मिलकर पीआरवी की टंकी से डीजल निकालकर बेच दिया। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो और फोटो में दोनों पुलिसकर्मी पीआरवी की टंकी से डीजल निकालते हुए साफ नजर आ रहे हैं, और डीजल बेचने को लेकर उनकी बातचीत भी वीडियो में सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद दीपक कुमार नाम के व्यक्ति ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर शाही थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीआरवी से डीजल निकालने वाले मुख्य आरक्षी ब्रजेश कुमार और आरक्षी मोंटी को निलंबित कर दिया है, साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। होमगार्ड मुकेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। अब इस मामले में विभागीय जांच की जाएगी, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी कब से तेल चोरी कर बेच रहे थे और उन्हें क्षेत्र में राउंड के हिसाब से तेल अधिक कैसे मिल रहा था। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी वाहनों में होने वाली चोरी और गड़बड़ी पर कितनी सख्त निगरानी है। पुलिस अधीक्षक ने जांच में पूरी पारदर्शिता बरतने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!