|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी पर 23.50 लाख की धोखाधड़ी का नया केस, अब तक 99 प्राथमिकी दर्ज

बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी के विरुद्ध 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। इस नए मामले के साथ ही उसके खिलाफ अब तक कुल 99 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। कन्हैया गुलाटी ने कैनवि

NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी पर 23.50 लाख की धोखाधड़ी का नया केस, अब तक 99 प्राथमिकी दर्ज
📷 NRI Post Hindi Desk

बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी के विरुद्ध 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। इस नए मामले के साथ ही उसके खिलाफ अब तक कुल 99 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। कन्हैया गुलाटी ने कैनविज कंपनी खोलकर लोगों से निवेश के नाम पर रुपये जमा कराए थे और पिछले साल लोगों के 800 करोड़ रुपये हड़पकर फरार हो गया था। मोहनपुर उर्फ रामनगर गांव निवासी बादाम सिंह ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी लिखाई है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी से निवेश कराया था, जिसने आकर्षक मुनाफे का वादा किया था। उसके झांसे में आकर अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से 22 लाख रुपये दिए गए, जबकि बेटे हिमांशु पटेल ने भी 1.50 लाख रुपये निवेश किए। निवेश की गारंटी के तौर पर कन्हैया गुलाटी ने 11-11 लाख रुपये के दो चेक दिए थे और 22 महीने बाद रकम दोगुणी करने का वादा किया था। पिछले साल उसने कंपनी बंद करके भाग गया और कुछ दिन पहले तक व्हाट्सएप कॉलिंग पर रुपये लौटाने का वादा करता रहा, बाद में धमकाने लगा, जिसके बाद उसके चेक भी बाउंस हो गए। पुलिस पकड़ नहीं पा रही। रविवार को उसकी जूम मीटिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें विशाल शर्मा गोरखपुर निवासी विनय श्रीवास्तव दावा कर रहा था कि डीआईजी अजय साहनी व एसपी सिटी मानुष पारिक से बात हो गई है और कोई चिंता की बात नहीं है। वीडियो प्रसारित होने पर इन दोनों को पकड़ा गया, मगर कन्हैया कहां है, पुलिस को नहीं पता।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!