|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बारिश में कीचड़ से बेकाबू हुई फार्च्यूनर, नहर में जा गिरी; दो घायल

बेरमो (बोकारो) के चांपी के समीप तेनुघाट-बोकारो नहर मार्ग पर गुरुवार देर रात बारिश के कारण सड़क पर जमा कीचड़ ने एक फार्च्यूनर कार को अनियंत्रित कर दिया, जिसके बाद कार सड़क छोड़कर सीधे नहर के पानी में ज

NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बारिश में कीचड़ से बेकाबू हुई फार्च्यूनर, नहर में जा गिरी; दो घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

बेरमो (बोकारो) के चांपी के समीप तेनुघाट-बोकारो नहर मार्ग पर गुरुवार देर रात बारिश के कारण सड़क पर जमा कीचड़ ने एक फार्च्यूनर कार को अनियंत्रित कर दिया, जिसके बाद कार सड़क छोड़कर सीधे नहर के पानी में जा दौड़ी। इस हादसे में कार सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जैनामोड़ के मोहनपुर निवासी रोहित कुमार और बबलू कुमार के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि कार के नहर में गिरते ही दोनों ने समय रहते छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलने पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। बताया गया कि दोनों कार सवार जैनामोड़ के मोहनपुर से चांपी स्थित अपने मामा अजय महतो के घर आए थे और वहां से वापस जैनामोड़ लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। नहर मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा था, जिससे फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। शुक्रवार सुबह नहर में गिरी फार्च्यूनर को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और वाहन को नहर से बाहर निकालने की तैयारी की जाती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि तुपकाडीह से तेनुघाट तक नहर मार्ग की स्थिति काफी जर्जर है और सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और कीचड़ के कारण ही यह वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!