बरेली शहर में जाम और सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्पों से परेशान आमजन को जल्द ही बेहतर बस सेवा का तोहफा मिलने वाला है। व्यापक गतिशीलता योजना के सर्वे में शामिल 93 प्रतिशत यात्रियों ने बेहतर बस सेवा उपलब्ध होने पर सार्वजनिक परिवहन अपनाने की इच्छा जताई है, जिसके बाद शहर में तीन प्रमुख बस कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने पर काम आरंभ कर दिया गया है। इन तीन कॉरिडोर में बरेली एयरपोर्ट से चौकी चौराहा, एयरपोर्ट से बरेली जंक्शन और परसाखेड़ा से चौकी चौराहा तक के मार्ग शामिल हैं। योजना के तहत वर्ष 2041 तक 120 किलोमीटर का साझा बस नेटवर्क विकसित करने और बसों की संख्या बढ़ाकर 370 करने का लक्ष्य रखा गया है। सर्वे में बस सेवा को शहर के अधिक से अधिक इलाकों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक 500 मीटर पर बस स्टॉप बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि यात्रियों को बस पकड़ने के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े। बसों के साथ आटो, टेंपो और ई-रिक्शा जैसी मौजूदा सेवाओं को भी जोड़े जाने की बात कही गई है, ताकि बस से उतरने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न उठानी पड़े। सर्वे में सात प्रतिशत यात्रियों ने सार्वजनिक परिवहन अपनाने को लेकर अनिच्छा जताई, जिनमें 53 प्रतिशत ने सुरक्षा को लेकर आशंका बताई, जबकि करीब 42 प्रतिशत यात्रियों ने बस से उतरने के बाद अंतिम गंतव्य तक पहुंचने के साधन की कमी को प्रमुख समस्या माना और पांच प्रतिशत यात्रियों को लगा कि बस सेवा अपनाने से उनका खर्च बढ़ सकता है। योजना में पुराने बस अड्डा को यातायात एवं परिवहन प्रबंधन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है, साथ ही पीलीभीत रोड और बदायूं रोड पर शहर के बाहरी हिस्से में नए बस अड्डे बनाने और स्वालेनगर में बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन सह टर्मिनल विकसित करने का प्रस्ताव भी शामिल है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जानी हैं और शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए अन्य विभागों के साथ संयुक्त रूप से सर्वे कर कार्ययोजना बनाई जा रही है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के अनुसार परियोजना के धरातल पर उतरने से आमजन को राहत मिलेगी।
बरेली में बनेंगे 3 नए बस कॉरिडोर, हर 500 मीटर पर मिलेगा स्टॉप; 2041 तक 370 बसों का बेड़ा
बरेली शहर में जाम और सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्पों से परेशान आमजन को जल्द ही बेहतर बस सेवा का तोहफा मिलने वाला है। व्यापक गतिशीलता योजना के सर्वे में शामिल 93 प्रतिशत यात्रियों ने बेहतर बस सेवा उ
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




