|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बलूचिस्तान में सेना को बड़ा झटका, बीएलए ने दो हमलों में मार गिराए 25 सैनिक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के खिलाफ बलूच विद्रोहियों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शुक्रवार को प्रांत के जियारत और सुराब जिलों में पाकिस्तानी

NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बलूचिस्तान में सेना को बड़ा झटका, बीएलए ने दो हमलों में मार गिराए 25 सैनिक
📷 NRI Post Hindi Desk

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के खिलाफ बलूच विद्रोहियों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शुक्रवार को प्रांत के जियारत और सुराब जिलों में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर किए गए दो अलग-अलग हमलों की जिम्मेदारी ली है। इन हमलों में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 25 सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उनके लड़ाकों ने जियारत क्रॉस इलाके में पाकिस्तानी सैन्य काफिले के चार वाहनों को घात लगाकर निशाना बनाया। इस हमले में एक सैन्य ट्रक सहित दो वाहन पूरी तरह तबाह हो गए और 18 सैनिक मारे गए। हमले के दौरान घायल हुए पांच सैनिक किसी तरह मौके से भागने में सफल रहे और विद्रोहियों ने काफिले से भारी मात्रा में हथियार भी जब्त कर लिए। बीएलए के विशेष फतेह स्क्वाड ने इस हमले में अहम भूमिका निभाई। बीएलए के मीडिया आउटलेट हक्काल ने जियारत क्रॉस पर हुए इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें सशस्त्र लड़ाकों को जलते हुए सैन्य वाहनों के पास खड़ा देखा जा सकता है। इस फुटेज में मौके पर पड़े कई शव और बिखरे हुए हथियार भी साफ नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रवक्ता ने सुराब जिले के हाजिका इलाके में किए गए एक अन्य हमले की जानकारी दी। इस हमले में बीएलए के स्पेशल टैक्टिकल आपरेशन स्क्वाड ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को रिमोट के जरिए उड़ा दिया, जिससे एक सैन्य वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें सवार सात सैनिक मारे गए। उल्लेखनीय है कि बीएलए ने पिछले कुछ समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ अपने हमले काफी तेज कर दिए हैं। बीएलए ने पिछले महीने भी प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तानी बलों के खिलाफ 36 अलग-अलग अभियानों की जिम्मेदारी ली थी, जिनमें 33 सैनिक मारे गए थे। दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया कि बलूचिस्तान में चलाए जा रहे आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान पिछले 72 घंटों में 48 विद्रोहियों और आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मानवाधिकार संगठन बलूच वॉयस फॉर जस्टिस ने खुजदार जिले के जहरी इलाके में पाकिस्तानी सेना के अभियान की निंदा की है, जिसमें एक ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं, साथ ही 25 लोगों को जबरन गायब कर दिया गया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!