|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

बेलसंड विधायक अमित रानू पर आठ मुकदमे दर्ज, जमीन कब्जे और तोड़फोड़ माम Nehle में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और तोड़फोड़ के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू को आठ प्राथमिकियों में नामजद किया है। एसएसपी

NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बेलसंड विधायक अमित रानू पर आठ मुकदमे दर्ज, जमीन कब्जे और तोड़फोड़ माम Nehle में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
📷 NRI Post Hindi Desk

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और तोड़फोड़ के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू को आठ प्राथमिकियों में नामजद किया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब तक कुल 25 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से आठ में विधायक का नाम शामिल है। पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट लेने की प्रक्रिया में जुटी है। आरोप है कि 20 अगस्त को 50 से अधिक लोग स्कार्पियो, थार, जेसीबी और बाइक से झपहां-उदनडीह इलाके में पहुंचे और वहां पूर्व से बनी चहारदीवारी और घरों को तोड़ दिया। विरोध करने पर लोगों के साथ मारपीट भी की गई। एक व्यक्ति को जेसीबी के नीचे फेंकने का प्रयास करने और जमीन खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। पुलिस जांच में विधायक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। विधायक के खिलाफ सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थाने में 2012 में रंगदारी, जबरन वसूली और आपराधिक षड्यंत्र का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने 23 अगस्त को विधायक के बैरिया स्थित आवास पर छापेमारी की, जहां से पार्टनरशिप एग्रीमेंट के कागजात, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और 2017 का हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टाम्प पेपर बरामद किया। इसके बाद विधायक के बेलसंड स्थित कार्यालय में छिपे दो आरोपितों नन्हे सिंह और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, नौ कारतूस और तीन मोबाइल व सिम बरामद हुए। छोटू पर पहले से डकैती, लूट, रंगदारी और हत्या के प्रयास समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान विधायक के रिश्तेदार संतोष सिंह के घर पर भी कार्रवाई की, जहां रिश्तेदार ने पुलिस टीम को धमकी दी और सरकारी काम में बाधा डाली। इस मामले में सदर थाने में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब भूमाफिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी करेगी, जिसके लिए आर्थिक अपराध इकाई से संपर्क किया गया है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है। विधायक के भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव को भी इस मामले में नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही विधायक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!