आज के समय में गलत खान-पान, प्रदूषण, मानसिक तनाव और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण बालों का झड़ना, टूटना और खराब होना एक बेहद आम समस्या बन चुका है। हेयरफॉल से परेशान होकर अक्सर लोग महंगे-महंगे हेयर ऑयल, शैम्पू और सैलून ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं, लेकिन फिर भी मनमुताबिक नतीजा नहीं मिलता। हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का मानना है कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए किसी महंगे तेल या ब्यूटी प्रोडक्ट की नहीं, बल्कि सही आदतों और सिंपल हेयर केयर रूटीन की जरूरत होती है। जावेद हबीब के अनुसार अगर आप अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ छोटी-छोटी आदतों को शामिल कर लें तो बिना किसी खर्च के हेयरफॉल को हमेशा के लिए रोक सकते हैं। उन्होंने चार मैजिकल तरीके बताए हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत और घना बनाएंगे। पहला तरीका है अच्छी लाइफस्टाइल। शरीर के साथ ही बालों की सेहत के लिए भी अच्छी लाइफस्टाइल जरूरी है और यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि हम क्या खाते हैं और कैसी दिनचर्या जीते हैं। बाहरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा पोषण बालों को अंदर से मिलता है। इसलिए जावेद हबीब कहते हैं कि रोजाना सात से आठ घंटे की पूरी नींद लें और तनाव से बचें, क्योंकि तनाव बाल झड़ने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन-ई, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां, फल, मेवे और दूध शामिल करें। दिनभर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीएं ताकि स्कैल्प हाइड्रेटेड रहे। दूसरा तरीका है बालों की सफाई। ज्यादातर लोग बालों को हफ्ते में एक या दो बार ही धोते हैं, लेकिन जावेद हबीब के अनुसार बालों की सफाई बहुत जरूरी है क्योंकि धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण सिर की त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देते हैं जिससे बाल कमजोर हो सकते हैं। उनका मानना है कि जरूरत के मुताबिक रोजाना शैंपू करें और उससे पहले बालों में तेल लगाएं। इसे प्री-शैंपू ऑयलिंग कहते हैं। यह बालों का नेचुरल मॉइश्चर बनाए रखता है, शैंपू के कड़े केमिकल्स से सुरक्षा देता है और बालों को रूखा होकर बीच से टूटने से रोकता है। तीसरा तरीका है बालों को समय-समय पर कटाते रहना। बालों को रेगलुरली ट्रिम कराना भी जरूरी है। लगभग दो से तीन महीने में बालों के निचले हिस्सों की थोड़ी-सी ट्रिमिंग जरूर कराते रहना चाहिए। समय पर ट्रिमिंग कराने से दोमुंहे बाल साफ हो जाते हैं। जब दोमुंहे बाल नीचे से बढ़ते हैं तो वो बालों की ऊपरी लेंथ को कमजोर करके बीच से तोड़ने लगते हैं। नियमित कटाई से बाल घने, हेल्दी और एक समान नजर आते हैं। चौथा तरीका है केमिकल प्रॉडक्ट्स से दूर रहना। केमिकल ट्रीटमेंट्स और बहुत ज्यादा स्टाइलिंग भी बालों की कुदरती सुंदरता और बनावट को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए ब्लीच, रीबॉन्डिंग, स्ट्रॉन्ग केमिकल वाले हेयर कलर्स या स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट्स से बचना चाहिए। जावेद हबीब ने यह भी बताया कि अगर बहुत दिक्कत है तो घरेलू नुस्खों की हेयर हेल्थ के लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना चाहिए।
बालों का झड़ना रोकने के लिए जावेद हबीब ने बताए 4 मैजिकल तरीके, बिना खर्च होगा इलाज
आज के समय में गलत खान-पान, प्रदूषण, मानसिक तनाव और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण बालों का झड़ना, टूटना और खराब होना एक बेहद आम समस्या बन चुका है। हेयरफॉल से परेशान होकर अक्स
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
