|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ब्लू ड्रम हत्याकांड: मेरठ कोर्ट आज सुनाएगी फैसला, मुस्कान और साहिल के भाग्य का होगा फैसला

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में बुधवार, 30 सितंबर को जिला जज की अदालत अपना फैसला सुनाएगी। अदालत सबसे पहले यह तय करेगी कि मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ब्लू ड्रम हत्याकांड: मेरठ कोर्ट आज सुनाएगी फैसला, मुस्कान और साहिल के भाग्य का होगा फैसला
📷 NRI Post Hindi Desk

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में बुधवार, 30 सितंबर को जिला जज की अदालत अपना फैसला सुनाएगी। अदालत सबसे पहले यह तय करेगी कि मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल दोषी हैं या निर्दोष। यदि दोनों आरोपी दोषी पाए जाते हैं, तो इसके बाद सजा के बिंदु पर अलग से सुनवाई होगी। इस मामले में 17 सितंबर को अंतिम बहस पूरी हो चुकी है और तब से सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं। अभियोजन पक्ष ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है। अभियोजन की ओर से हत्या से पहले और हत्या के बाद की गई कथित तैयारियों को भी अदालत के सामने रखा गया है। इन साक्ष्यों में नशीली दवाओं, चाकू, नीले ड्रम, सीमेंट और रेत की खरीद से जुड़े तथ्य शामिल हैं। अभियोजन पक्ष का तर्क है कि हत्या से पहले नशीली दवा और चाकू की व्यवस्था की गई थी, जबकि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए ड्रम, सीमेंट और रेत की व्यवस्था की गई थी। सौरभ के परिवार की ओर से मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ता विजय बहादुर ने बताया कि वादी पक्ष की ओर से कुल 22 गवाह पेश किए गए। इन गवाहों में सौरभ का भाई बबलू, उसकी मां और सौरभ का दोस्त शामिल हैं। इसके अलावा ड्रम, दवाइयां, चाकू, सीमेंट आदि खरीदने से जुड़े दुकानदारों की भी गवाही कराई गई है। हत्या के बाद आरोपी जहां घूमने गए थे, वहां से जुड़े साक्ष्य भी अदालत के सामने रखे गए हैं। अधिवक्ता के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने अदालत में यह तर्क रखा कि शव को ड्रम में भरकर सीमेंट से सील करने और उसे कहीं और ले जाकर ठिकाने लगाने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही मामला सामने आ गया। मुस्कान की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन ने मामले में बचाव पक्ष रखा। विजय बहादुर के अनुसार बचाव पक्ष ने आरोपियों द्वारा हत्या किए जाने से ही इनकार किया है। अभियोजन पक्ष ने ऐसे मामलों से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी हवाला देते हुए अधिकतम सजा की मांग की है। अधिवक्ता ने कहा कि न्यूनतम सजा आजीवन कारावास और अधिकतम सजा मृत्युदंड है और उनकी ओर से अधिकतम सजा की मांग की गई है। मुस्कान की बेटी के संबंध में डीएनए जांच की मांग को लेकर अधिवक्ता विजय बहादुर ने कहा कि फिलहाल हत्या का ट्रायल चल रहा है और इस दौरान ऐसी मांग का मुकदमे पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि सौरभ के परिवार से उनकी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बच्ची के संबंध में अदालत ही फैसला करेगी कि सहानुभूति का कोई आधार बनता है या नहीं। मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अदालत में चल रही कार्यवाही के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जेल में मुस्कान पहले की तुलना में अधिक धार्मिक गतिविधियों में समय दे रही है। नियमित संध्या और सुंदरकांड के अलावा वह शिव पूजा भी कर रही है। बच्ची के अलावा उसे जो समय मिलता है, उसमें वह पूजा-पाठ करती है। वहीं साहिल अन्य बंदियों से ज्यादा बातचीत नहीं करता और अपने काम में लगा रहता है। अब बुधवार को अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, जहां पहले आरोपियों के दोषी या निर्दोष होने पर निर्णय सुनाया जाएगा और दोष सिद्ध होने की स्थिति में सजा के बिंदु पर आगे सुनवाई होगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!