पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए पांच वर्षीय स्नातक पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशु प्रजनन की डिग्री एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान परिषद में ही यह महाविद्यालय संचालित है, जिससे जिले के युवाओं को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस डिग्री को हासिल करने के बाद युवा सरकारी विभागों में पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन विकास अधिकारी तथा सेना में आरवीसी कैप्टन के पद पर भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. देशदीपक सिंह ने बताया कि यह पांच वर्षीय डिग्री है, जिसके माध्यम से सरकारी विभाग के अलावा सेना एवं अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार की संभावनाएं बनी रहती हैं। शासन द्वारा मथुरा में वर्ष 1947 में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना की गई थी, जहां शुरुआती दौर में 50 सीटें थीं, लेकिन वर्ष 2001 में विश्वविद्यालय बनने के बाद अब यहां 100 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 85 प्रतिशत सीटें प्रवेश प्रक्रिया के जरिए तथा शेष 15 प्रतिशत सीटें भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली द्वारा भरी जाती हैं और प्रवेश नीट के माध्यम से होता है। फरवरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है, आवेदन ऑनलाइन लिए जाते हैं और करीब दो माह आवेदन का समय रहता है, जबकि मई में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। अब तक यहां से एक हजार से अधिक युवा यह डिग्री कर सरकारी विभागों एवं निजी क्षेत्र में नौकरी कर अपना भविष्य बना चुके हैं। यह डिग्री पशुओं के डॉक्टर बनने के लिए एक प्रमुख पेशेवर स्नातक डिग्री मानी जाती है, जिसके बाद युवा राज्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन विकास अधिकारी, आर्मी में आरवीसी कैप्टन, बीएसएफ, आईटीबीपी व एसएसबी में पशु चिकित्सा अधिकारी बन सकते हैं। इस डिग्री के बाद एमवीएससी, एमडी या पीएचडी करने के बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक, सहायक प्रोफेसर एवं शिक्षक भी बना जा सकता है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण में फूड सेफ्टी ऑफिसर, एयरपोर्ट व बंदरगाह विभाग में क्वारंटाइन अधिकारी तथा डेरी विकास बोर्ड में नौकरी की संभावना रहती है। निजी व कॉर्पोरेट क्षेत्र में कंपनियों में टेक्निकल सर्विसेज मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर या रिसर्च एंड डेवलपमेंट अधिकारी तथा पोल्ट्री व डेरी फार्म में मुख्य पशु चिकित्सक भी बना जा सकता है। इसी तरह प्राइवेट पेट क्लीनिक व अस्पताल खोलकर या नौकरी करके भी करियर संवारा जा सकता है। यह डिग्री करने के बाद सिविल सेवा में पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशु प्रजनन को विकल्प विषय के रूप में चुनकर आईएएस या आईएफएस की तैयारी भी की जा सकती है।
बीवीएससी डिग्री से बनें पशु चिकित्सा अधिकारी या सेना में कैप्टन, जानें करियर के अवसर
पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए पांच वर्षीय स्नातक पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशु प्रजनन की डिग्री एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल
NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





