इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बस्ती के जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन किए जाने के बाद अवमानना याचिका को निस्तारित कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार की एकलपीठ ने सुनाया। याचिका भवानी प्रसाद रामदेव जूनियर हाईस्कूल हरैया बस्ती की प्रबंध समिति की ओर से दायर की गई थी, जिसमें जिलाधिकारी पर 29 सितंबर 2021 के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया गया था। दरअसल, विद्यालय प्रबंधन का कहना था कि उनका विद्यालय पिछले 50 वर्षों से संचालित हो रहा है और भूमि पर विद्यालय का नाम दर्ज कराने का आदेश जारी होने के बावजूद उसका पालन नहीं किया गया। प्रबंध समिति ने यह भी आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी ने आयुष महाविद्यालय के लिए 25 मई 2026 को जारी आदेश को 2 जून 2026 को निरस्त कर दिया, लेकिन याची विद्यालय का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के आदेश का पालन नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से पैरवी कर रहे अभिनव प्रसाद ने जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी निर्देश न्यायालय में प्रस्तुत किए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि याची का नाम अब राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद न्यायालय ने पाया कि अवमानना याचिका का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है। न्यायालय ने याची प्रबंध समिति को यह छूट दी है कि यदि भविष्य में किसी कारणवश आवश्यकता पड़े तो वह पुनः न्यायालय की शरण ले सकती है। कोर्ट ने आदेश दिया कि प्रस्तुत निर्देशों की प्रति याची के अधिवक्ता को उपलब्ध कराई जाए और उन्हें रिकॉर्ड पर लिया जाए। इस प्रकार डीएम के खिलाफ अवमानना के आरोपों के बाद अब मामला शांत हो गया है। यह भी पढ़ें-इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जगदगुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।
बस्ती डीएम ने हाई कोर्ट का आदेश किया लागू, अवमानना याचिका हुई खारिज, स्कूल प्रबंधन को मिली राहत
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बस्ती के जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन किए जाने के बाद अवमानना याचिका को निस्तारित कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार की एकलपीठ ने सुनाया। याचिका भ
NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


